{"_id":"6093c6cd49ed7161fb48fa80","slug":"car-hits-one-died-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टैक्सी ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टैक्सी ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
Thu, 06 May 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 May 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के तहत गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान रूप लाल (65) गांव समताना जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि, घायलों में बुद्धि सिंह गांव पन्याली डाकघर समताना जिला हमीरपुर और दाडू राम गांव बलह मैड जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह तीनों मैड स्थित एक बैंक से पैसा निकालने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। बिलासपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद भोटा पुलिस सहायता कक्षा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और घायलों के बयान भी ले रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसकी गलती से हुआ।
विज्ञापन
उधर, भोटा पुलिस चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की तरफ से कानूनगो तिलक राज पठानिया और पटवारी प्रदीप कुमार ने मृतक रूप लाल के परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है।