फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car falls into deep ditch in Janjehli, woman dies, one missing

Mandi News: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, दो घायल

Mon, 04 Dec 2023 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Dec 2023 10:02 PM IST
सार

मंडी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car falls into deep ditch in Janjehli, woman dies, one missing
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर शाम पेश आया। हादसे के दौरान गिरती हुए कार से चार लोग बीच में ही छिटक कर बाहर गिर गए। जबकि शुरुआती जांच में एक व्यक्ति लापता था। जिसे बाद में ढूंढ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बर्फबारी व बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी, लेकिन सभी को खाई से निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान मदन लाल(60) पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी जयवंती( 60 ) निवासी गडौन और भीम सिंह(35) पुत्र धर्म चंद निवासी चिमटी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जबकि घायलों में कुशमा देवी पत्नी लुहेंद्र निवासी धार और मुरारी लाल पुत्र भोप सिंह निवासी थाच के रूप में पुलिस ने की है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए केलोधार गए थे। शादी से लौटती बार कार जंजैहली के समीप छतरी सड़क मार्ग पर मगरू गला में अचानक खाई में जा गिरी। जयवंती और भीम सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि मदन लाल ने जंजैहली अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घायलों में कुशमा और मुरारी लाल को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित कलथाइक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान कर दी है। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed