{"_id":"5ed7a9078ebc3e90807fe850","slug":"car-collides-with-two-women-who-went-out-for-a-walk-one-dead-other-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर सैर को निकली एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर सैर को निकली एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
Wed, 03 Jun 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के सलौणी-गलोड़ सड़क पर बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब सुननी गांव के पास एक कार की चपेट में आने से दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे में घायल एक महिला जग्गो देवी पत्नी अजीत कुमार ने हमीरपुर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरी महिला रीता रानी (शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त) को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
यह दोनों महिलाएं सुबह की सैर के लिए घर से निकली थीं। जब दोनों सड़क किनारे पैदल चल रही थीं तो उसी समय गलोड़ क्षेत्र के डडोह गांव का व्यक्ति तारा चंद कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। उनके साथ उसकी बेटी भी गाड़ी में बैठी हुई थी। कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ लाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन, इनमें से एक महिला जग्गो देवी ने हमीरपुर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिस जगह पर घटना हुई वह क्षेत्र भोटा पुलिस चौकी के अधीन आता है। भोटा पुलिस को भी इस पूरे मामले की सूचना दी गई। पुलिस दोनों महिलाओं को हमीरपुर लेकर गई। पुलिस ने चालक तारा चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही गाड़ी को पुलिस ने अपने अकब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन