{"_id":"5e5a4fd98ebc3ef39d02edec","slug":"car-bus-accident-in-hamirpur-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस और कार में टक्कर, कार चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस और कार में टक्कर, कार चालक गंभीर घायल
Sat, 29 Feb 2020 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गारली (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गारली (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Feb 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बणी के समोह गांव के पास शनिवार सुबह बस और कार की टक्कर में कार चालक युवक घायल हो गया। जिसे बड़सर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गई और बांस के झुंड से टकरा गई। बस में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गईं। शिकायतकर्ता संजय कुमार पुत्र शमशेर गांव समोह ने कहा है कि वह मैहरे से घर जाने के लिए बस में बैठे थे। बणी समोह के पास लगभग आठ बजे बस और सामने से आ रही कार दोनों तेज गति में थे। जोरदार टक्कर के बाद बस बड़ी मुश्किल से सड़क से लुढ़कने से बची है।
विज्ञापन
वहीं, घायल हरदीप सिंह को तहसीलदार बड़सर ने 5000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। संजय ने बस चालक सुरजीत सिंह पुत्र चमेल सिंह निवासी कच्छमीं सोहारी और कार चालक हरदीप सिंह पुत्र होशियार सिंह गांव गोड़ी डाकखाना कुलेहड़ा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कार चला रहे युवक हरदीप को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल बड़सर भेजा गया, जहां से उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसएचओ बड़सर मस्तराम नाइक ने कहा कि दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। बीएमओ बड़सर नरेश शर्मा ने बताया कि युवक को बड़सर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया।