फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car accident near Bhager in Bilaspur Himachal Pradesh

Bilaspur News: भगेड़ चौक पर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी कार, हादसे में चालक घायल

Sat, 09 Dec 2023 04:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

भगेड़ चौक पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। टक्कर में दुकान का शटर पूरी तरह से टूट गया।

विज्ञापन
Car accident near Bhager in Bilaspur Himachal Pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भगेड़ के पास रात के समय एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही, दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक कार बिलासपुर से घुमारवीं की तरफ जा रही थी। तभी भगेड़ चौक पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। टक्कर में दुकान का शटर पूरी तरह से टूट गया। साथ ही दुकान के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दुकान के बाहर रखा गया लकड़ी का एक बड़ा काउंटर और लोहे के एंगल को भी गाड़ी चालक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। टक्कर से एक जोर धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग भी सहम गए।
विज्ञापन


दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस से मौके पर पहुंची। चालक को गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। घायल कार चालक की पहचान अभय चंदेल निवासी गांव अबढानीघाट घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी कुमार में चंद्रपाल सिंह ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed