फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Candidates of the state called for counseling of PG courses in lockdown

लॉकडाउन में पीजी कोर्सों की काउंसलिंग को चंडीगढ़ बुला लिए प्रदेश के अभ्यर्थी

Sun, 26 Apr 2020 10:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Apr 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Candidates of the state called for counseling of PG courses in lockdown
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ 32 सेक्टर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन लॉकडाउन के बावजूद एमडी और एमएस सहित अन्य स्नातकोत्तर पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग कर रहा है। इससे हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। कॉलेज प्रशासन 1 और 2 मई को कॉलेज के ऑडिटोरियम की सातवीं मंजिल पर काउंसलिंग करेगा। इसके लिए देश के कई राज्यों से अभ्यर्थियों ने भाग लेने की इच्छा जताई है, लेकिन लॉकडाउन के चलते हवाई और रेल सेवाओं के अलावा बसों और टैक्सियों के बंद रहने से अभ्यर्थियों का काउंसलिंग में पहुंचना मुश्किल है।

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि कॉलेज प्रशासन ने जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की कॉलेज पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्कैनिंग होगी। अगर कोई अभ्यर्थी बुखार, खांसी, जुकाम और फ्लू से ग्रस्त पाया जाता है तो उसकी टेलि-कांफ्रेंसिंग से काउंसलिंग होगी। हमीरपुर और कांगड़ा जिले समेत अन्य जिलों से कई युवाओं ने चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। अब वे चिकित्सक एमडी और एमएस के लिए पीजी कोर्सिज में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


इनके अभिभावकों डॉ. आरके शर्मा, सुरजीत पठानिया, सुरेश कुमार ने कहा कि सार्वजनिक यातायात के सभी साधन बंद हैं। दूसरा कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में ऑनलाइन दाखिल और पढ़ाई हो रही है तो चंडीगढ़ कालेज प्रशासन इस महामारी से बेखबर क्यों बना है? रास्ते में अगर कोई बच्चा संक्रमण का शिकार हो गया तो उसका जिम्मेवार कौन होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन से बात कर शीघ्र उचित निर्णय लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed