फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students demand change in datesheet of hpbose

विद्यार्थियों ने उठाई शिक्षा बोर्ड की डेटशीट में बदलाव की मांग, यहां जानिए वजह

Mon, 22 Jan 2018 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
students demand change in datesheet of hpbose

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट पर विद्यार्थियों ने सवाल उठाए हैं। परीक्षा के दौरान बीच में छुट्टियां न होने से परीक्षा की तैयारी करने में विद्यार्थियों को परेशानी पेश आ रही है। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से छात्रहित में डेटशीट में बदलाव की मांग की है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने भी विद्यार्थियों की मांग को जायज ठहराते हुए डेटशीट को बदलने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


डेटशीट के मुताबिक ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू हो रही हैं। 19 मार्च को जियोग्राफी और दर्शनशास्त्र की परीक्षा है। 20 मार्च को मनोविज्ञान की परीक्षा है। इन दोनों परीक्षाओं के बीच कोई छुट्टी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेटशीट में बदलाव न होने से इनको होगी परेशानी

students demand change in datesheet of hpbose

सबसे अधिक परेशानी मेडिकल और कॉमर्स विषय के विद्यार्थियों को होगी। चूंकि 21 मार्च को केमिस्ट्री तो 22 मार्च को बायोलॉजी की परीक्षा है। इसी तरह 21 मार्च को कॉमर्स संकाय की अकाउंट्स की परीक्षा, आर्ट्स की इतिहास की परीक्षा है।

22 मार्च को कॉमर्स संकाय से ही बिजनेस स्टडी और आर्ट्स संकाय से राजनीतिक शास्त्र और संस्कृत की परीक्षा है। परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विद्यार्थियों
को कोई समय नहीं मिलेगा, जिससे उनकी वार्षिक परीक्षाएं प्रभावित होंगी। 

उधर, प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष विपिन माहिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा और सचिव राकेश ठाकुर ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में बच्चों को परीक्षा की तैयारियों को लेकर समय नहीं मिलेगा, जिससे परिणाम पर भी प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बीते साल भी इस तरह की समस्या पेश आई थी, जिसे लेकर संघ तत्कालीन बोर्ड सचिव से मिला था। इस बार भी पूर्व की भांति डेटशीट जारी कर दी गई है। उन्होंने स्कूल शिक्षा बोर्ड से डेटशीट में बदलाव की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed