{"_id":"5b32422c4f1c1b36208b5289","slug":"palampur-agriculture-university-declared-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि की स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कृषि विवि की स्नातक-स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कृषि विवि पालमपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार प्रदेश के साथ देशभर से करीब साढ़े 17 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें करीब साढ़े चौदह हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
इन प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र अपना परिणाम विवि की दी गई वेबसाइट पर देख सकते है। मेरिट के आधार पर इन अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर आना होगा। इसका ब्योरा विवि की वेबसाइट पर दिया गया है।
विज्ञापन
कृषि विवि की ओर से नौ जून को आयोजित वेटरनेरी महाविद्यालय के लिए बीवीएससी एवं एएच तथा कृषि महाविद्यालय में बीएससी (कृषि आनर्स) की प्रवेश परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही 17 जून को आयोजित एमएससी (कृषि), एमवीएससी तथा एमएससी (कम्यूनिटी साइंस) प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डा. हृदय पाल सिंह ने कहा कि मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ काउंसलिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित होना होगा।
काउंसलिंग के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा का परिणाम, प्राप्तांक व काउंसलिंग की तिथियों समेत संपूर्ण जानकारी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X