फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair at banjar kullu himachal

निजी कंपनियों में बेरोजगार युवाओं को नौकरी की मौका, यहां लगेगा रोजगार मेला

Mon, 22 Jan 2018 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, बंजार (कुल्लू) Updated Mon, 22 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
 job fair at banjar kullu himachal

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका है। युवाओं को रोजगार देने के लिए उपमंडल बंजार के सिंधवा में सोमवार से रोजगार मेला आयोजित होगा। चार दिवसीय रोजगार मेले में दिल्ली, बद्दी, लुधियाना और शमशी की औद्योगिक इकाई युवाओं का रोजगार प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन


इन कंपनियों की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। दी डोगरा तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान सिंधवा के चेयमैन उदय डोगरा ने कहा कि बंजार के बेरोजगार युवाओं के लिए चार दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


संस्थान में दस माह की अवधि के दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के 250 युवाओं ने विभिन्न जॉब रोल में प्रशिक्षण हासिल कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। संस्थान अब इन युवाओं के लिए रोजगार दिलवाने के लिए मेला आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्‍मीदवारों के लिए ये रहेगी योग्यता

 job fair at banjar kullu himachal

इसका शुभारंभ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी करेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को औद्योगिक इकाई दिल्ली युवाओं का साक्षात्कार लेगी। 23 को बद्दी इकाई, 24 को लुधियाना इकाई, जबकि 25 जनवरी को शमशी इकाई की ओर से इंटरव्यू लिया जाएगा। 

डोगरा ने कहा कि उक्त संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के अलावा जिला के सभी शिक्षित बेरोजगार युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार चार पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्राप्त प्रमाण पत्र, तकनीकी व व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आएं। पंजीकरण 22 जनवरी को प्रात: 9 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed