फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla last chance fro UG year sstem students

यूजी ईयर सिस्टम के छात्रों को डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका

Wed, 03 Jan 2018 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Jan 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla last chance fro UG year sstem students

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ पूरे देश में अब रूसा सीबीसीएस के तहत यूजी कोर्स की पढ़ाई शुरू हो गई है। हालांकि, पुराने ईयर सिस्टम 2012-13 में प्रवेश लिए छात्र 2020 तक अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। उसके बाद छात्र ईयर सिस्टम की परीक्षा नहीं दे सकेंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा यूजी के बीसीए और बीबीए प्रोफेशनल कोर्स के 2014 से पूर्व के अंतिम ईयर सिस्टम के तहत डिग्री करने वाले छात्रों को डिग्री पूरी करने का मौका 2021 तक मिलेगा, क्योंकि इन कोर्स में रूसा सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम एक साल बाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस बार यूजी ईयर सिस्टम की परीक्षा के लिए सिर्फ राजधानी में ही परीक्षा केंद्र स्थापित करने का फैसला भी लिया है। ताकि इन परीक्षाओं के आयोजन पर होने वाले खर्च कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईयर सिस्टम की यूजी डिग्री में धीरे-धीरे कम हो रही छात्रों की संख्या और प्रदेशभर में अलग-अलग परीक्षा केंद्र स्थापित कर परीक्षा संचालन में होने वाले खर्च को कम करने के मकसद से ही शिमला में ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

ईयर सिस्टम के इन यूजी छात्रों को एक साल में मार्च और सितंबर माह में परीक्षा देने के मौके मिलते रहेंगे। इसके बावजूद यदि तय सात साल की समय अवधि में छात्र परीक्षा पास न कर पाया तो उसे फिर नए रूसा सेमेस्टर सिस्टम के तहत यूजी में दोबारा से प्रवेश लेना पड़ेगा। 


कब किस बैच की पूरी होगी डिग्री पूरी करने की अवधि 
2012-13 यूजी बैच के लिए 2020 सितंबर तक 
2011-12 ईयर सिस्टम के बैच को 2019 तक 
2010-11 के बैच को 2018 तक परीक्षा का मौका मिलेगा। 

साल दर साल कम हो रहे परीक्षार्थी
इधर, परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि पुराने यूजी के ईयर सिस्टम के तहत अध्ययनरत छात्रों को तय सात साल में डिग्री पूरी करने का मौका होगा।

इसमें हर साल मार्च और सितंबर में परीक्षा देने का मौका होगा, इसमें वह कंपार्टमेंट और मार्च में पूरी परीक्षा दे सकता है। इसके लिए विवि अलग से परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा करवाने का शेडयूल जारी करता है। इस वर्ष 20 मार्च से ये परीक्षाएं होंगी, 18 जनवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed