पीजी के लिए इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, एचपीयू ने जारी किया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सत्र 2018-19 का अकादमिक और प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। एचपीयू के विभागों और विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में पीजी कोर्स में प्रवेश को होने वाली सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का विस्तृत ब्योरा जारी किया गया है।
विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन करने को अंतिम तिथि एक मई तय की गई है। प्रवेश परीक्षाओं का दौर 21 मई से शुरू होगा। 20 जून को प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इन प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही दो जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी, जो सात जुलाई तक चलेगा।
रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 13 जुलाई को साक्षात्कार लिया जाएगा। वहीं कुलपति की विशेष मंजूरी के बाद ही 31 अगस्त तक ही प्रवेश मिल सकेगा। नौ जुलाई को विभिन्न कोर्स की नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग तय की गई है।
एचपीयू के पीजी कोर्स में तय शेडयूल के मुताबिक दो जुलाई से तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विवि अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है।
ऑनलाइन होगा हर कोर्स के लिए आवेदन
विवि के इन सभी पीजी कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन होगा। छात्रों की सुविधा के लिए अप्रैल माह में विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन करने को एक लिंक जारी करेगा, जिसके माध्यम से छात्र को अपना लागइन क्रिएट करना होगा।
इस लागइन के माध्यम से ही छात्र अपनी इच्छा के मुताबिक पीजी कोर्स के लिए आवेदन करेगा, जिसमें फीस भी ऑनलाइन ही अदा करनी होगी। इस लॉगइन पर ही छात्र को आवेदन फार्म, प्रवेश परीक्षा, परिणाम, काउंसलिंग के साथ प्रवेश से संबंधित हर अपडेट मिलता रहेगा। ॅ
इन कोर्स के लिए एक मई तक जमा होंगे फॉर्म
विश्वविद्यालय के कैंपस में और विवि से संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में चल रहे पीजी कोर्स में आवेदन को एक मई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। इन कोर्स में एमएमसी, एमएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, ज्योग्राफी, मैथेमेटिक्स) एमए (फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश, सोशल वर्क) एमएड, पीजी डीएमसी, एलएलबी (तीन वर्षीय ), एमएबीई, एमए (हिंदी ट्रांसलेशन, संस्कृत, म्यूजिक, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, इतिहास, विजुअल आर्ट(पेंटिंग )योगा स्टडीज, ग्रामीण विकास और एम कॉम कोर्स में प्रवेश को आनलाइन आवेदन करना होगा।
किस पीजी कोर्स की कब होगी प्रवेश परीक्षा
कोर्स का नाम प्रवेश परीक्षा तिथि
1. एमएड/एमएससी मेथेमेटिक्स एमएसी जूलॉजी/एलएलबी 21 मई
2. एमएससी(फिजिक्स, बॉटनी) एमए (योगा)
एमएससी (केमिस्ट्री )/एमए (ग्रामीण विकास ) 22 मई
3. एम कॉम /एमए (विजुअल आर्ट/म्यूजिक)
एमए साइकोलॉजी /एमएस (राजनीति विज्ञान ) 23 मई
4. एमए(सोशल वर्क)/एमए (हिंदी)एमए(अर्थशास्त्र )
एमएमसी (पत्रकारिता ) 24 मई
5. एमएबीई /एमए (संस्कृत ),एमएससी(ज्योग्राफी )/-
एमए (समाज शास्त्र) 25 मई
6. एमए(फिजिकल एजूकेशन )एमपीईएड 26 से 28 मई
7. एमए (लोक प्रशासन )/एमए इतिहास(इतिहास ) 29 मई
8. एमए (इंग्लिश)/पीजीडीएमसी, एमए (ट्रांसलेशन ) 30 मई
9. एमफिल/एलएलएम 18 सितंबर,19 सितंबर
यह रहेगा काउंसलिंग शेडयूल
पीजी कोर्स में प्रवेश को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम बीस जून को घोषित किया जाएगा। इसके बाद एमएससी( फिजिक्स केमिस्ट्री, गणित, भूगोेल पीजीडीएमसी एमए सोशल वर्क) की काउंसलिंग दो जुलाई को होगी,
एमएससी(जूलॉजी, बॉटनी)और एमएमसी कोर्स की 3 जुलाई को, एलएलबी (तीन वर्षीय) कोर्स में प्रवेश को सब्सिडाइज्ड सीट की काउंसलिंग 4 जुलाई को, एमए (इंग्लिश, साइकोलॉजी, लोक प्रशासन, शारीरिक शिक्षा, समाज शास्त्र, राजनीति विज्ञान, म्यूजिक, योगा और एमए ग्रामीण विकास), एमएबीई और एम
कॉम की काउंसलिंग 5 जुलाई को जबकि एमएड की काउंसलिंग बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद तय की जाएगी। एमए (इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, हिंदी, विजुअल आर्ट पेंटिंग, ट्रांसलेशन)/ सर्टिफिकेट/
एडवांस डिप्लोमा भोटी और डिप्लोमा योगा के लिए 6 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसके अलावा विवि में चल रहे सभी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिये सात जुलाई को काउंसलिंग व साक्षात्कार होगा।
कमेंट
कमेंट X