{"_id":"5a535a634f1c1b4a198b5769","slug":"hpssc-declared-result-of-computer-operator-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: कंप्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट प्रोग्रामर का परिणाम घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPSSC: कंप्यूटर ऑपरेटर, असिस्टेंट प्रोग्रामर का परिणाम घोषित
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर के और असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर, प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कारपोरेशन लिमिटेड में कंप्यूटर ऑपरेटर के दो पदों और असिस्टेंट प्रोग्रामर के एक पद को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने अक्तूबर 2016 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत आयोग के पास कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 963 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 521 आवेदन सही पाए गए।
विज्ञापन
आयोग ने नवंबर 2017 में इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें महज 123 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। शेष अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग ने छह अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चयनित किया है। जबकि असिस्टेंट प्रोग्रामर के लिए आयोग को 134 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से महज 67 को सही पाया गया। लिखित परीक्षा में 14 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए ये हुए चयनित : 543000035, 543000181, 543000201, 543000232, 543000257, 543000294
असिस्टेंट प्रोग्रामर के लिए इनका चयन - 542000018, 542000020, 542000023, 542000026, 542000042
कमेंट
कमेंट X