{"_id":"5b1e6c194f1c1b64068b5a0b","slug":"apply-online-for-b-ed-exam-on-15th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 15 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीएड के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 15 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र में विवि से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार को विवि का एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी श्रेणीवार बढ़ाई गई आवेदन फीस के साथ 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
15 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि 25 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 31 जुलाई को पहली मेरिट जारी की जाएगी। विवि अगस्त के पहले सप्ताह में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर देगा, जो 15 अगस्त तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विवि प्रदेश में 11 परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रोस्पेक्टस और एडमिशन के शेडयूल को प्रशासन से फाइनल मंजूरी मिलने के बाद पोर्टल wwww.admissions.hpushimla.in को खोल दिया है।
विज्ञापन
इसमें छात्र लॉगइन बनाकर आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते है। हालांकि, अभी विवि ने यह साफ नहीं किया है कि इस बार बीएड की कितनी सीटें भरी जानी हैं और कितने कॉलेजों में बैच चलाए जाने हैं। मामला अभी न्यायालय में है। कोर्ट का फैसला आने पर साफ होगा कि कालेजों के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय कितने कॉलेजों में नया बैच चलाने को अनुमति देगा।
सब्जिेक्ट कांबिनेशन की लागू रहेगी शर्त
मेडिकल, नॉन मेडिकल और आर्ट्स, कॉमर्स संकाय में बीएड की ऑप्शन भरने के साथ छात्रों को यूजी या पीजी कोर्स में पढ़े गए विषयों का कांबिनेशन भी भरना होगा। विवि ने कांबिनेशन की शर्त इस बार से लागू कर इसे नियमों में शामिल किया है। सही कांबिनेशन न होने पर प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ शर्त को नजरअंदाज कर सीट भरने वाले कॉलेजों की मुश्किल बढ़ जाएगी।
कमेंट
कमेंट X