फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cabinet minister mahender singh thakur statement on horticulture project in himachal

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह: विश्व बैंक की मदद से बागवानी प्रोजेक्ट समय पर पूरा करें

Wed, 24 Nov 2021 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Nov 2021 08:34 PM IST
सार

बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग सेंटरों के निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों का काम तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
cabinet minister mahender singh thakur  statement on horticulture project in himachal
बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागवानी और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व बैंक की वित्तीय मदद से चलने वाले बागवानी प्रोजेक्टों को समयबद्ध पूरा किया जाए। कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मियों के मामले को मंत्रिमंडल सब कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट में ले जाएंगे। इसके बाद जो भी फैसला होगा, उसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने बुधवार को अपने विभागों के अधिकारियों की बैठकों में उनके कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में विश्व बैंक की मदद से कोल्ड स्टोर, सीए स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग सेंटरों के निर्माण के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्टों का काम तय समय पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जल शक्ति विभाग के कामकाज को लेकर उन्होंने संतोष जताया। कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल लगाने का काम तय लक्ष्य के अनुसार चल रहा है। यही कारण है कि देश में हिमाचल ने अच्छा काम करके पहला स्थान हासिल किया है। मंत्री ने कहा कि एग्रो पैकेजिंग के कारोबार में विस्तार करने को कहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed