फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cabinet meeting: Liquor contracts will be renewed again, the state govt is not in favor of auction

कैबिनेट बैठक: शराब ठेकों का फिर होगा नवीनीकरण, नीलामी के हक में नहीं प्रदेश सरकार

Sat, 19 Mar 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 11:37 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई 2021 से आबकारी नीति लागू हुई है। 1 अप्रैल 2022 से नई नीति के तहत शराब बिक्री और सप्लाई का काम होगा। नई नीति में क्या प्रावधान हैं, इसका खुलासा मंत्रिमंडल की बैठक में किया जाएगा। 

विज्ञापन
Cabinet meeting: Liquor contracts will be renewed again, the state govt is not in favor of auction
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शराब ठेकों का फिर नवीनीकरण होगा। 20 मार्च को मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत फैसला लिया जाएगा। प्रदेश सरकार शराब ठेकों की नीलामी के हक में नहीं है। बीते तीन वर्षों से ठेकों का आवंटन नवीनीकरण के आधार पर हो रहा है। कर एवं आबकारी विभाग की ओर से पांच से दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ ठेकों को दोबारा उन्हीं लोगों को देने का प्रस्ताव बनाया गया है, जिन्हें वर्ष 2021 में ठेके दिए गए थे।  गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कर एवं आबकारी विभाग के अफसरों ने नई आबकारी नीति से अवगत कराया। ठेकों के नवीनीकरण और नीलामी के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी गई है। इस दौरान शराब की बोतलों के होलोग्राम स्कैनिंग से अवैध बोतलों को ट्रैक और ट्रेस करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन


1 अप्रैल से लागू होगी नई नीति 
हिमाचल प्रदेश में एक जुलाई 2021 से आबकारी नीति लागू हुई है। 1 अप्रैल 2022 से नई नीति के तहत शराब बिक्री और सप्लाई का काम होगा। नई नीति में क्या प्रावधान हैं, इसका खुलासा मंत्रिमंडल की बैठक में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार नवीनीकरण फीस में ही बढ़ोतरी कर ठेके आवंटित करने का प्रस्ताव बनाया गया है। नीलामी प्रक्रिया के चलते कम राजस्व वाले शराब ठेकों को आवंटित करने में समस्या आती है। ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में नई आबकारी नीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


टोल बैरियरों का भी नवीनीकरण करने के आसार
वहीं, मंत्रिमंडल की 20 मार्च को होने वाली बैठक में टोल बैरियरों का भी नवीनीकरण करने का फैसला होने के आसार हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से इस बाबत प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश के सभी बैरियरों पर बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। विभाग ने इस वर्ष बैरियरों की नीलामी की जगह इनका भी वार्षिक शुल्क बढ़ाकर नवीनीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed