फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting: New Excise Policy Will Be Stamped Today, Toll Tax Barriers Will Be Decided

कैबिनेट बैठक: हिमाचल की नई आबकारी नीति पर आज लगेगी मुहर, टोल टैक्स बैरियरों पर होगा फैसला

Sun, 20 Mar 2022 01:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Mar 2022 01:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में रविवार होगी। बैठक में नई आबकारी नीति पर मुहर लग सकती है। आगामी वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी के आसार कम हैं। ठेकों के नवीनीकरण का फैसला होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting: New Excise Policy Will Be Stamped Today, Toll Tax Barriers Will Be Decided
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की नई आबकारी नीति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में रविवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार मोहर लगाएगी। आगामी वित्त वर्ष में शराब ठेकों की नीलामी के आसार कम हैं। ठेकों के नवीनीकरण का फैसला होने की संभावना है। अवैध शराब की पकड़ के लिए मोबाइल एप से बोतलों के ट्रैक एंड ट्रेस करने का फैसला भी होगा। टोल टैक्स बैरियरों को भी नीलामी की जगह नवीनीकरण से देने का प्रस्ताव राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने तैयार किया है। बीते तीन वर्षों से ठेकों का आवंटन नवीनीकरण के आधार पर हो रहा है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग ने पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ ठेके दोबारा उन्हीं लोगों को देने का प्रस्ताव बनाया है, जिन्हें वर्ष 2021 में दिए थे। मोबाइल फोन एप्लीकेशन के माध्यम से शराब की बोतलों के होलोग्राम स्कैनिंग से अवैध बोतलों को ट्रैक और ट्रेस करने की प्रक्रिया को भी मंजूरी मिलेगी। प्रदेश के सभी बैरियरों पर बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। विभाग ने इस वर्ष बैरियरों की नीलामी की जगह इनका भी वार्षिक शुल्क बढ़ाकर नवीनीकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। 31 मार्च 2022 को पुरानी आबकारी नीति का समय पूरा हो रहा है। 1 अप्रैल 2022 से नई नीति के तहत शराब बिक्री और सप्लाई का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed