उपचुनाव हिमाचल: धर्मशाला और पच्छाद में आठ कांग्रेसियों ने किया टिकट के लिए दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर समेत तीन नेताओं ने उपचुनाव के लिए पार्टी का टिकट मांगा है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन में सुबह 11 बजे बुलाई गई है।
कमेटी दोनों सीटों से टिकट के लिए आए आवेदनों पर विचार कर पैनल बनाकर हाईकमान को सौंपेगी। हाईकमान इन नामों में प्रबल दावेदारों को पार्टी टिकट देगी। हालांकि, अभी हाईकमान ने टिकट फाइनल करने हैं।
प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के राजनीतिक सलाहकार हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि आखिरी दिन दोनों सीटों के विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल आठ आवेदन आए हैं, जबकि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नाम का प्रस्ताव बीसीसी के नाम से आया है।
दूसरे दिन भी नहीं भरा नामांकन
धर्मशाला से मंगलवार को दो नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें इंद्र करण धर्मशाला और रजनी ब्यास खनियारा शामिल हैं, जबकि इससे पहले शुभकरण और पुनीष पाधा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है।
पच्छाद से मंगलवार को रतन कश्यप और बाबू राम ने आवेदन किया, जबकि मुसाफिर ने सोमवार को ही आवेदन कर दिया था। रतन कश्यप ने वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह वर्ष 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
निर्वाचन क्षेत्र धर्मशाला के उपचुनाव के लिए दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं भरा। निर्वाचन अधिकारी धर्मशाला डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि नामांकन पत्र 30 सितंबर तक प्रात: 11 बजे से लेकर तीन बजे तक लिए जाएंगे।