फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal pradesh congress pradesh mahasachiv Ashray Sharma in election campaign

उपचुनाव: नाराज आश्रय ने शुरू किया प्रतिभा का प्रचार, अनिल कर सकते हैं 'बड़ा धमाका'

Mon, 18 Oct 2021 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Oct 2021 12:11 PM IST
सार

आश्रय शर्मा ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रचार के बिना कैप्शन के फोटो अपने फेसबुक पेज पर भी डाले हैं। 

विज्ञापन
by election in himachal pradesh congress pradesh mahasachiv Ashray Sharma in election campaign
आश्रय शर्मा - फोटो : https://www.facebook.com/aashraysharmamandi

विस्तार

परिवारवाद के नारे से भाजपा के हाथों सुखराम परिवार छिटक रहा है। जुब्बल-कोटखाई में चेतन बरागटा का टिकट कटने के बाद सुखराम परिवार अब सुरक्षित राजनीतिक भविष्य की तलाश में कड़ियां कांग्रेस से जोड़ने में लगा है। मंडी संसदीय उपचुनाव में एक ही पार्टी में साथ-साथ चलने की बात कहने वाले पिता-पुत्र यानी मंडी के सदर भाजपा विधायक अनिल शर्मा जल्द बड़ा धमाका कर सकते हैं। वहीं, अनिल के बेटे एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा ने रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रचार के बिना कैप्शन के फोटो अपने फेसबुक पेज पर भी डाले हैं। 

विज्ञापन


टिकट की दौड़ से बाहर होने के बाद आश्रय की कांग्रेस से नाराजगी चर्चा में रही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर निशाने पर रहे और रैलियों बैठकों में गायब रहकर वह प्रतिभा सिंह के प्रचार का हिस्सा भी नहीं बने। उनके अचानक प्रचार में निकलने के बाद अब अनिल शर्मा के कांग्रेस में आने के कयास भी तेज हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के साथ भी अनिल शर्मा बीते शुक्रवार देर रात मिल चुके हैं। चर्चा है कि शनिवार रात कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी अनिल के घर पर ही डटे रहे।
विज्ञापन


दोराहे पर खड़े होकर कहीं नहीं पहुंचा जा सकता
आश्रय शर्मा का कहना है कि शनिवार को कांग्रेस का थोड़ा बहुत प्रचार शुरू कर दिया है। सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यह जनता तय करेगी कि क्या करना है। जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। अब दोराहे पर खड़े होकर कहीं भी पहुंचा नहीं जा सकता है। एक रास्ता लेकर मंजिल तक पहुंचना होगा। परिवारवाद में भाजपा क्या करती है, क्या नहीं करती है, वह देखना होगा और फैसला लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed