फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   By breaking the shackles of ignorance, the villagers themselves made the road

Mandi: अनदेखी की बेड़ियां तोड़ कर ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क

Mon, 12 Dec 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए करीब 600 मीटर सड़क बनाई। नगला-रेडू सड़क को गरेडी पुल तलाब गांव से जोड़ दिया। यह गांव 24 साल से सड़क सुविधा से नहीं जुड़ रहा था।

विज्ञापन
By breaking the shackles of ignorance, the villagers themselves made the road
ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत फतेहपुर के ग्रामीणों ने अनदेखी की बेड़ियों को तोड़कर खुद सड़क बना दी। ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए करीब 600 मीटर सड़क बनाई। नगला-रेडू सड़क को गरेडी पुल तलाब गांव से जोड़ दिया। यह गांव 24 साल से सड़क सुविधा से नहीं जुड़ रहा था। आपातकालीन स्थिति में गांव तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। अब लोगों ने 600 मीटर सड़क का निर्माण अपनी निजी जमीन और 2.70 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग से किया है। नगला-रेडू सड़क के दूसरे सिरे को गरेडी पुल तलाब गांव से जोड़ने के लिए पहले भी काफी प्रयास किए लेकिन निजी जमीन आने और आर्थिक मदद नहीं होने से सफलता हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत फतेहपुर के नवनियुक्त प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम ने युवक मंडल, ग्राम सुधार सभा रेडू तथा अपने पंचायत सहयोगियों के साथ सड़क को दूसरे मुहाने से जोड़ने की योजना बनाई। इसके लिए ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला। 11 दिसंबर को ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम ने सड़क का विधिवत पूजन करवाकर लोगों को समर्पित कर दिया। सड़क निर्माण में भूमि दान और आर्थिक सहयोग करने वाले लोगों के साथ-साथ वार्ड मेंबर कपिल राज, जगन्नाथ गौतम, लेखराज शर्मा, जोधा राम, ज्ञान चंद गौतम, अरविंद गौतम, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप चंद, विनोद कुमार, अतुल शर्मा, विपिन कुमार का अहम योगदान रहा। इस मौके पर ग्राम पंचायत फतेहपुर के सचिव पवन राव, बीडीसी मेंबर नानक चंद राव, उपप्रधान सुनील कुमार गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन लोगों ने दान दी जमीन
भूमि दान करने वाले लोगों में कांता देवी, दिनेश कुमार, जडू लुनाधा, विद्या प्रकाश, जगदीश चंद कनेर, चंपा देवी, पवन कुमार, लस्करी राम, दीवान चंद, ज्ञान चंद गौतम, प्रकाश चंद, अंकुश कुमार, रिंकू रेडू, समी, लीला देवी, रोशन लाल तलाब, हेम राज सरसेडा आदि ने सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीन दान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने किया आर्थिक सहयोग
सड़क निर्माण के लिए रेडू के लोगों ने 2.70 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया। आर्थिक सहयोग करने वालों में राकेश कुमार, संजीव कुमार, अश्वनी कुमार, योगराज, लेख राज, नरेंद्र कुमार, रमेश चंद, रविंद्र कुमार, दिलेराम, कपिल राज, संजीव गौतम, जोधा राम, जगन्नाथ नाथ, विद्याधर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed