{"_id":"5f05ba6d8636271a0e09bd56","slug":"businessman-takes-300-crates-of-tomato-from-farmers-without-paying-complaint-submitted-to-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान किए बिना ही किसानों की 300 क्रेट टमाटर ले गया व्यापारी, डीसी को सौंपी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान किए बिना ही किसानों की 300 क्रेट टमाटर ले गया व्यापारी, डीसी को सौंपी शिकायत
Wed, 08 Jul 2020 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों से एसडीएम को शिकायत सौंपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के बल्ह के कठियाल गांव में राजस्थान का एक कारोबारी 12 किसानों को बिना भुगतान बिना टमाटर की 300 क्रेट लेकर रफूचक्कर हो गया है। किसान सभा ने मंडी के डीसी और एसडीएम बल्ह को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि एपीएमसी की ओर से जारी होने वाली सूची में भी व्यवसायी का नाम नहीं था। सभा ने कोरोना काल में बाहरी राज्यों से इस तरह कारोबारी के आने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सभा ने कहा कि कठियाल गांव के 12 किसानों के टमाटर की 300 क्रेट 3 वाहनों में लादकर राजस्थान का व्यापारी राजेंद्र सैनी किसानों को बिना भुगतान किए बीते 2 जुलाई को फरार हो गया है। आरोप है कि व्यापारी ने 2 लाख 45 हजार का भुगतान करना है। इस बारे में हैपी उर्फ रोहित ने पुलिस थाने में शिकायत भी की है। किसान सभा ने कहा उस व्यापारी का नाम उस सूची में नहीं है, जो सचिव एपीएमसी ने जारी की है। सभा ने व्यापारी के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
मांग की है कि जो अस्थायी मंडियां प्रशासन ने गठित की हैं, उनका संचालन सही ढंग से किया जाए। अन्यथा, इस तरह के धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहेंगे। सभा ने कहा कि इस घटना की जल्द जांच करवाकर किसानों को पैसा दिलवाया जाए, अन्यथा आने वाले समय में किसान सभा को संघर्ष करना पड़ेगा। इस मौके पर परसराम, नंदलाल, दयाराम, हैपी उर्फ रोहित शामिल थे। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन