{"_id":"651f9c58d7aa9293b6032985","slug":"bsf-team-scale-world-eighth-highest-peak-mountain-manaslu-in-nepal-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बीएसएफ के जवानों ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लू को किया फतह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बीएसएफ के जवानों ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लू को किया फतह
Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:07 PM IST
सार
इस दल में हिमाचल के कांगड़ा जिले के तहत आते उपमंडल बैजनाथ के उत्तराला पंचायत के निवासी बीएसएफ जवान प्रीतम चंद सिप्पी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
माउंट मनास्लु की चोटी पर पहुंचे बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ के पंद्रह सदस्यीय दल ने नेपाल स्थित विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लू फतह की है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8163 मीटर है। बीएसएफ के इस दल में दो महिला जवान भी शामिल हैं। चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले में पदम बीएसएफ जवान पदमश्री लवरेज सिंह, प्रीतम चंद सिप्पी, प्रवीण कुमार, सुरेश छेत्री, विकास सिंह, अनवर हुसैन, हरदीप कौर और मुनमुन घोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
12 सितंबर 2023 को बीएसएफ के इस दल को बीएसएफ के महानिदेशक ने हरी झंडी दिवस दिखाकर रवाना किया था। इस दल में हिमाचल के कांगड़ा जिले के तहत आते उपमंडल बैजनाथ के उत्तराला पंचायत के निवासी बीएसएफ जवान प्रीतम चंद सिप्पी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अभी तक बीएसएफ का यह दल नेपाल में ही है और 20 अक्टूबर तक दिल्ली पहुंचेगा। बीएसएफ में सेवाएं देने वाले प्रीतम चंद सिप्पी पूर्व में भी विश्व की कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुके हैं। अमर उजाला से बातचीत में प्रीतम चंद सिप्पी ने बताया कि वह बचपन से ही देश के लिए कुछ करना चाहते थे।
विज्ञापन
जिसके चलते वह सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए और विभिन्न जगह पर सेवाएं देने के दौरान माउंटेनियरिंग समेत अन्य गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। युवाओं को नशे व अन्य समाज विरोधी गतिविधियों से बचने के लिए खेलों में ध्यान देना चाहिए।