फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   brutal beating solan: Student beaten with iron rod and kicked, four accused students were expelled from school

सोलन: छात्रों ने लोहे की रॉड और लात-घूंसों से पीटा निजी स्कूल का विद्यार्थी, चार निष्कासित

Wed, 22 Dec 2021 07:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Dec 2021 07:44 PM IST
सार

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले निजी स्कूल के छात्र का रास्ता रोका और उसे लोह की रॉड से पीटा। साथ ही लात-घूंसों की बरसात कर दी। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों के आपसी झगड़े का यह वीडियो वायरल होने के बाद 11वीं कक्षा के एक व 12वीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल दिया गया है। 

brutal beating solan: Student beaten with iron rod and kicked, four accused students were expelled from school
सोलन में छात्र की निर्मम पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धुंधन के बाहर कुछ स्कूली छात्रों ने एक निजी स्कूल के छात्र की पिटाई कर डाली। सरकारी स्कूल के छात्रों ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले निजी स्कूल के छात्र का रास्ता रोका और उस पर लोह की रॉड समेत लात-घूंसों की बरसात कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों के आपसी झगड़े का यह वीडियो वायरल होने के बाद 11वीं कक्षा के एक और 12वीं कक्षा के तीन विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर निकाल दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्दंड बच्चों को अपने विद्यालय परिसर में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वीडियो देख उनकी आंखें नम हो गईं। इतनी बुरी तरह विद्यार्थी को पीटना दुखद है। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूल स्टाफ तथा प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई जिसमें छात्रों को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। 



मंगलवार को धुंधन क्षेत्र के एक लड़के ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रहा था तो कुछ युवकों ने इसका रास्ता रोक उस पर लोहे की रॉड से टांगों, बाजुओं में मारा जिससे उसे चोटें आई हैं और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बीती रात से सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र को कई छात्र पीट रहे हैं। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया जहां मौजूद लोगों ने छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

हमलावर बालिग युवक, पांच से पूछताछ

एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि हमला करने वाले सभी युवक बालिग हैं। उन्होंने बताया कि पांच युवकों से पूछताछ की जा रही है जिसमें एक युवक किसी अन्य क्षेत्र का रहने वाला है जो अपने ननिहाल आया हुआ था। पांच युवकों से पूछताछ की जा रही है जबकि शिकायतकर्ता घायल छात्र का बुधवार को मेडिकल और एक्सरे करवाया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह दो महीने पुरानी रंजिश है जिसे लेकर यह झगड़ा हुआ।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed