{"_id":"5f3a75c98ebc3e3cd6013bd0","slug":"bribery-accused-kanoongo-suspended-dc-hamirpur-issued-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने का आरोपी कानूनगो निलंबित, विभागीय जांच भी होगी, डीसी ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने का आरोपी कानूनगो निलंबित, विभागीय जांच भी होगी, डीसी ने जारी किए आदेश
Mon, 17 Aug 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
निलंबित(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपी राजस्व कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त ने सोमवार को तहसीलदार से मामले की जानकारी लेने के बाद निलंबन के आदेश पारित किए। कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो को हमीरपुर न्यायालय से जोरदार झटका लगा है। अदालत ने आरोपी कानूनगो के घर की तलाशी वारंट की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
न्यायालय से अनुमति न मिलने के कारण विजिलेंस को यह मामला निपटाने में खूब पसीना बहाना होगा। सोमवार को आरोपी कानूनगो को पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना हमीरपुर में बुलाया गया था। शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक विजिलेंस ने आरोपी से कई सवाल पूछे। अब विजिलेंस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए वीडियो फुटेज फोरेंसिक लैब भेजेगी।
विज्ञापन
जमीन के इंतकाल की एवज में एक लाख लेने का है आरोप
शहर के मिठाई कारोबारी ने बस स्टैंड हमीरपुर के समीप एक दुकान खरीदी है। कारोबारी ने फरवरी में दुकान की रजिस्टरी की थी। इसके बाद जमीन का इंतकाल कारोबारी के नाम होना था। 28 जुलाई को कारोबारी नायब तहसीलदार के पास पहुंचा तो उन्होंने कानूनगो से मिलने को कहा। कानूनगो ने इंतकाल के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। 30 जुलाई को 50 हजार, 4 अगस्त को 14 हजार और 10 अगस्त को कानूनगो ने कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए। रिश्वत लेने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कारोबारी ने मामले की शिकायत वीडियो समेत विजिलेंस हमीरपुर में की।
विज्ञापन
जांच के बाद हमीरपुर तहसील के कानूनगो को सस्पेंड कर दिया गया है। तहसीलदार को इस मामले में आगामी जांच के निर्देश दिए गए हैं।- हरिकेश मीणा, उपायुक्त हमीरपुर।
आरोपी कानूनगो को विजिलेंस थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की छानबीन चल रही है। न्यायालय ने आरोपी के घर की तलाशी का वारंट जारी करने से इंकार कर दिया है। विजिलेंस मामले की तह तक जाएगी। - लालमन शर्मा, डीएसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो