फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boulders fell on a moving car from a hill on Kiratpur-Nerchowk four lane, one dead; three injured

Himachal: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पर्यटकों की चलती कार पर गिरे पत्थर, एक की माैत; तीन घायल

Fri, 06 Sep 2024 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Sep 2024 05:26 PM IST
सार

पंजाब की ओर जा रही कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। हादसे के दाैरान कार में चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
boulders fell on a moving car from a hill on Kiratpur-Nerchowk four lane, one dead; three injured
पहाड़ी से चलती कार पर गिरे पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 थापना के पास पर्यटकों की चलती कार पर पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं। यह चारों दोस्त मध्य प्रदेश से मनाली घूमने आए थे। वापस जाते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसा गुरुवार रात को हुआ। मध्य प्रदेश से आए चार दोस्त मनाली घुमने के बाद अपनी कार से वापस जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 10:00 बजे बिलासपुर स्थित थापना टनल से थोड़ा आगे पहुंचने पर पहाड़ से पत्थर कार पर गिर गए। पत्थर कार की छत को तोड़कर अंदर घुस गए, जिससे चारों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी।

विज्ञापन

एंबुलेंस से घायलों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याण धाक्कड(35) पुत्र बनवारी लाल धाक्कड निवासी गांव छोरपुरा डाकघर मामचौन तहसील कैलारस जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान महेश धाकड़ निवासी गांव देव कच्छ जिला मुरैना मध्य प्रदेश, सुदीप निवासी विजय लक्ष्मी नगर जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश और सुनेल निवासी गांव छोरपुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed