फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   boulders fell from the hill on the car On Chandigarh Manali nh at six mile, children died

Mandi News: चलती कार पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें, पांच वर्षीय बच्चे की मौत, पति-पत्नी और दो साल की बच्ची घायल

Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
सार

छह मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। हादसे में कार सवार एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
boulders fell from the hill on the car On Chandigarh Manali nh at six mile, children died
चलती कार पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात को छह मील के पास चलती कार पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। हादसे में कार सवार एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में पति-पत्नी अपने दो बच्चों सहित सवार थे। मृतक की शिनाख्त  चिन्मय(5) पुत्र प्रशांत अग्रवाल  निवासी 45/9 भोजपुर सुंदरनगर के रूप में हुई है। घायलों में प्रशांत अग्रवाल(35),  धनवंती(34) पत्नी प्रशांत अग्रवाल व दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


फोरलेन पर बाइक स्किड, प्रवासी नाबालिग की मौत
उधर, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वलोह टोल प्लाजा के पास बाइक स्किड होने एक प्रवासी नाबालिग लड़के की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (16) पुत्र वीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि हादसे में अनिकेत (14) पुत्र रामेश्वर को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि सुनील (10) पुत्र बाबू राम एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। डैहर पंचायत की प्रधान कुसुम सोनी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के परिवार पिछले दो-तीन दशकों से डैहर पंचायत के अलसू गांव में रहते हैं। उनके तीन नाबालिग बच्चे वीरवार रात को घर से मोटरसाइकिल की चाबी लेकर फोरलेन पर निकल गए थे। इस दौरान बाइक स्किड होने से एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर ऱूप से घायल हो गए हैं। प्रधान कुसुम सोनी और उपप्रधान राजेश धीमान ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित मजदूर परिवारों की आर्थिक मदद कर राहत प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed