फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Both ends of tunnel number nine of Bhanupali-Beri rail line found

Bilaspur News: भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की नौ नंबर टनल के दोनों छोर मिले

Tue, 07 Mar 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 10:20 PM IST
सार

उपमंडल स्वारघाट के महावली नामक स्थान पर बन रही इस टनल की लंबाई 285 मीटर है। टनल के दोनो छोर मिलने पर ब्रेक थ्रू सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सभ्रवाल ने शिरकत की।

विज्ञापन
Both ends of tunnel number nine of Bhanupali-Beri rail line found
भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की नौ नंबर टनल के दोनों छोर मिले - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानूपल्ली-बैरी रेललाइन के पैकेज नंबर-दो की नौ नंबर टनल के दोनों छोर मंगलवार को मिल गए। उपमंडल स्वारघाट के महावली नामक स्थान पर बन रही इस टनल की लंबाई 285 मीटर है। टनल के दोनो छोर मिलने पर ब्रेक थ्रू सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सभ्रवाल ने शिरकत की।

विज्ञापन


ब्रेक थ्रू सेरेमनी के दौरान टनल में दोनों छोर मिलाने के लिए जेसीबी से अंतिम छेद किया गया। टनल नंबर नौ के दोनों छोर को मिलाने में 10 माह का समय लगा है। मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश सभ्रवाल ने बताया कि भानुपल्ली रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इससे पहले सात टनल ब्रेक थ्रू हो चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर, ठेकेदार और कामगारों को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह टनल घुमाव पर बनी है, इसलिए इसे तैयार करना कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इस टनल की मिट्टी कोमल है, इस कारण ब्लास्ट करने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी ने इस कार्य को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समय से पहले टनल के दोनों छोर मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टनल के निमार्ण में जिस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है वह अत्याधुनिक है और इसी कारण टनल का कार्य समय से पहले पूरा हुआ है। इस टनल को न्यू आस्ट्रेलियाई तकनीक से बनाया गया है, जिसे सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस अवसर पर टनल का निर्माण कर रही मैक्स इंफ्रा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed