{"_id":"5fde071e8ebc3e4357141125","slug":"bollywood-queen-kangana-ranaut-returned-to-manali-from-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु से मनाली लौटीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमिलनाडु से मनाली लौटीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत
Sat, 19 Dec 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत तमिलनाडु में जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म थलइवी की शूटिंग का शेडयूल पूरा कर हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंच गई हैं। वह अपने घर में सुकून के लम्हें बिताने के साथ सुबह-शाम अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक्शन की ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके लिए खास तौर पर मुंबई से एक एक्शन मास्टर को मनाली बुलाया गया है। कंगना सोशल मीडिया में किसान आंदोलन पर भी अपने विचार रख रही हैं।
विज्ञापन
कंगना ने मोदी सरकार की ओर से जारी किए गए नए कृषि कानून के पक्ष में बोल रहे किसानों को देशभक्त बताया है। कंगना कुछ सप्ताह मनाली में रहने के बाद वायुसेना पर बन रही धाकड़ नामक फिल्म की शूटिंग के लिए लौट जाएंगी। इस फिल्म के लिए हाल ही में वह फिल्म निर्माता और निदेशक के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ से भी मिली हैं, जिससे वायुसेना पर फिल्म बनाने के लिए सरकार से अनुमति मिल सके।
विज्ञापन