फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   abvp and sfi students clash at himachal pradesh university heav police deployed Eight injured

HPU SFI and ABVP Clash: एचपीयू में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष, आठ को आईं चोटें

Tue, 11 Mar 2025 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

एबीवीपी और एसएफआई के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
abvp and sfi students clash at himachal pradesh university heav police deployed Eight injured
खूनी संघर्ष के बाद एचपीयू में पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के प्रशासनिक भवन के समीप सांगटी और विवि फैकल्टी हाउस में एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों संगठनों के आठ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। समरहिल चौक पर पोस्ट ऑफिस के भवन की दीवारों पर वॉल राइटिंग को लेकर बीते दिन दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर पुलिस ने एचपीयू परिसर में जवानों को तैनात कर दिया।

विज्ञापन





सुबह 10:00 बजे प्रशासनिक भवन से सांगटी, एआईआर काॅलोनी की ओर से जा रही सड़क पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाजी और बाद में मारपीट हो गई। इस घटना के तुरंत बाद से एचपीयू परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हिंसा होने की सूचना मिलने पर विधानसभा में सुरक्षा ड्यूटी के लिए आए पुलिस जवानों की दो रिजर्व कैंपस में तैनात कर दी गईं। हिंसा के इस मामले में एसएफआई और एबीवीपी ने एक-दूसरे के खिलाफ बालूगंज थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

दोनों गुटों के बीच फिर हिंसा न हो, इसके लिए पुलिस के जवान परिसर और समरहिल क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं। दोनों छात्र संगठनों के खिलाफ प्रशासन ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जीडी शर्मा ने कहा कि वॉल राइटिंग को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। बीते रोज दोनों संगठनों के बीच पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। मंगलवार सुबह दोनों छात्र दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिनमें से कुछ को चोटें आई हैं। परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हिंसा के मामले की जांच बालूगंज थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed