{"_id":"63031685c6958d5a0c6c1fa7","slug":"bjp-yuva-morcha-media-prabhari-died-in-road-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: सह मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, छह माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: सह मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, छह माह पहले हुई थी शादी
Mon, 22 Aug 2022 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:10 AM IST
सार
हमीरपुर बाईपास पर कार की टक्कर से घायल सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुनील की इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी।
विज्ञापन
सह मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हमीरपुर जिला भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हमीरपुर बाईपास पर कार की टक्कर से घायल सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त थाना प्रभारी पराक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है। मृतक सुनील शर्मा निवासी डिडवीं टिक्कर हमीरपुर की इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी। घायल की पहचान अनुराग सिंह निवासी दोसड़का हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन