फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP will win by a record majority in mc election, CM Jairam claimed

नगर निगम चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेगी भाजपा, सीएम जयराम ने किया दावा

Tue, 06 Apr 2021 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
BJP will win by a record majority in mc election, CM Jairam claimed
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश के चारों नगर निगमों में भाजपा रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल करेगी। सिर्फ सराज और धर्मपुर में ही विकास करवाने के लगाए जा रहे आरोप तथ्यों से परे हैं। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास हो रहा है। हाल ही में प्रदेश में करीब 3500 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए इसके नेता झूठे आरोप लगा अपना राजनीतिक वजूद बचाने में लगे हैं। 

विज्ञापन


बैरी से हमीरपुर को रेल लाइन से जोड़ने को बजट नहीं
भानुपल्ली-बैरी रेलवे लाइन का कार्य भी अब मूर्तरूप लेने जा रहा है। बैरी से हमीरपुर को रेल से जोड़ने  की बात कही जा रही है लेकिन इसके लिए भूमि अधिग्रहण का खर्चा बहुत अधिक है और सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त बजट नहीं है। नेरचौक एयरपोर्ट के लिए नीति आयोग ने भी 1000 करोड़ देने की अनुशंसा की है। इसको लेकर जो भी औपचारिकताएं है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। बीबीएमबी की सरप्लस भूमि वापस हिमाचल सरकार को मिले, इसको लेकर केंद्र सरकार से मामला उठाया गया है।

विज्ञापन

हार देखकर बौखलाहट में है भाजपा : राठौर

BJP will win by a record majority in mc election, CM Jairam claimed
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चारों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार देखकर बौखलाहट में है।  इन चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं, बल्कि सरकार से है। जिसने धनबल पर सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग करते हुए आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया। बावजूद इसके चुनाव आयोग की ओर संज्ञान न लेना चिंता की बात है। भाजपा मतदान प्रभावित करने के लिए को भी हथकंडे अपना सकती है।

राठौर ने मंगलवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस की सभाओं में कार्यकर्ताओं और लोगों में जोश व उत्साह देखा गया है। वह इन चारों नगर निगमों में प्रचार करके लौटे हैं। सोलन में आयोजित कांग्रेस की रैली से भाजपा की नींद उड़ गई है। मंडी में मुख्यमंत्री को घर-घर वोट मांगने जाना पड़ा है। भाजपा सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों पर दबाव बना रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस सब पर अपनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन और पुलिस निष्पक्ष चुनाव करवाने में अपनी भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed