फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Tridev sammelan: Union Minister Shekhawat said that After UP and Uttarakhand, now it is the turn of Himachal

BJP Tridev sammelan: सम्मेलन में सीएम जयराम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- यूपी और उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल की बारी

Tue, 14 Jun 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (यूपी) और उत्तराखंड में सरकार रिपीट कर जनता ने बता दिया है कि उसे सुशासन, सेवा और गरीब का कल्याण करने वाली भाजपा की सरकार ही चाहिए। अब हिमाचल की बारी है। 

विज्ञापन
BJP Tridev sammelan: Union Minister Shekhawat said that After UP and Uttarakhand, now it is the turn of Himachal
त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम जयराम ठाकुर व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (यूपी) और उत्तराखंड में सरकार रिपीट कर जनता ने बता दिया है कि उसे सुशासन, सेवा और गरीब का कल्याण करने वाली भाजपा की सरकार ही चाहिए। अब हिमाचल की बारी है। सुंदरनगर में त्रिदेवों में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सरकार नहीं, रिवाज बदलकर इतिहास बनाएगी। हिमाचल से उठने वाली चिंगारी देश में कांग्रेस के सर्वनाश की राह बनाएगी। हिमाचल के बाद अगले वर्ष आठ राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने त्रिदेवों का आह्वान किया कि वे अपने बूथों तक केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को पहुंचाने और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करें। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। शेखावत ने जयराम सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कोविड काल में हिमाचल सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला प्रदेश बना। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मिले बजट को पूर्ण रूप से उपयोग कर देश में लगातार अपना पहला स्थान बनाया हुआ है। इसके लिए हिमाचल को 750 करोड़ का इंसेंटिव भी दिया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का तमाशा तो आप देख ही रहे हैं: जयराम
त्रिदेव सम्मेलन में सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तमाशा तो आप देख ही रहे हैं। हर रोज कहीं कांग्रेस के नेता और विधायक नई अध्यक्ष के सामने धरने पर बैठ रहे हैं तो कहीं मंच पर बैठने को धक्कामुकी कर रहे। एक दौर कांग्रेस में ऐसा भी देश ने देखा कि विदेश दौरे में इनके नेता कहीं किनारे मौन खड़े दिखाई देते थे और एक दौर देश ने भाजपा में यह भी देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे सभी राष्ट्राध्यक्ष चल रहे हैं। यह फर्क होता है दमदार नेतृत्व में। कहा कि हिमाचल आजतक कई प्रधानमंत्री आए लेकिन गाड़ी से जनता के बीच कोई नहीं गया लेकिन मोदी जी जब भी आए जनता के बीच रहे। यह अपनेपन को दिखाता है, क्योंकि मोदी हिमाचल को अपना घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश से खत्म हो रही है। कार्यकर्ता सुन लें कि सरकार की वजह से संगठन नहीं, संगठन की वजह से सरकार है। उन्होंने कहा- न राज बदलेगा न ताज बदलेगा, अबकी बार बदलेगा तो बस रिवाज बदलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि मिशन रिपीट के लिए अभी से जुट जाएं। कांग्रेस अपनी बारी का इंतजार कर रही है, लेकिन उसकी बारी अब कभी भी नहीं आने वाली है। चार साल में प्रदेश में सरकार की शानदार उपलब्धियां रही हैं। हालांकि, दो वर्ष का समय इस दौरान कोरोना महामारी में ही निकल गया। बावजूद इसके सरकार ने विकास की गति को हिमाचल में थमने नहीं दिया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि बूथ प्रभारी, बूथ पालक, बीएलए के बाद अब जल्द ही भाजपा पन्ना कमेटियों का गठन करेगी। प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


सीएम ने विद्यार्थियों के साथ डाली नाटी
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ पारंपरिक नाटी(हिमाचली लोकगायन व नृत्य) डाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी व शिक्षक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed