फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Tridev Samelan, BJP Tridev Samelan kangra, cm jairam news, cm jairam statement, मुख्यमंत्री जयराम

BJP Tridev Samelan: मुख्यमंत्री जयराम बोले- बचना चाहती है तो परिवार से बाहर निकले कांग्रेस

Fri, 27 May 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 07:40 PM IST
सार

त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का खुलकर जवाब किया। कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित रह गई है। अगर कांग्रेस को खुद को बचाना है तो वह परिवार से बाहर निकले। 

विज्ञापन
BJP Tridev Samelan, BJP Tridev Samelan kangra, cm jairam news, cm jairam statement, मुख्यमंत्री जयराम
भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में सीएम जयराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के चंबी मैदान में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन हुआ। इसमें संसदीय क्षेत्र के सभी बूथों में तैनात त्रिदेवों (बूथ अध्यक्ष, बूथ लेवल एजेंट, बूथ पालक) ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का खुलकर जवाब किया। कहा कि कांग्रेस एक परिवार तक सीमित रह गई है। अगर कांग्रेस को खुद को बचाना है तो वह परिवार से बाहर निकले। कांग्रेस कहती है कि हिमाचल में दोबारा सरकार बनाने का रिवाज नहीं है, लेकिन प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को कह दिया कि गुजरात और हिमाचल में वह सरकार नहीं बना पाएंगे। इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा। 

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस कहती है कि हमने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष कर दी है। गृहिणी सुविधा योजना में हिमाचल के हर जरूरतमंद व्यक्ति को गैस का चूल्हा और सिलिंडर दिया। हिमकेयर योजना में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी। महिलाओं के लिए बसों में 50 फीसदी किराया माफ किया। वर्ष 2019 में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना शुरू की। योजना के तहत अब तक 17,989 मरीजों को 60.50 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हिमाचल वासियों से नाकों पर टोल टैक्स लेना बंद किया।
विज्ञापन


जनमंच में 50,000 समस्याओं का समाधान किया। कांग्रेस बताए कि वह अपने कार्यकाल में कौन सी जनता के लिए योजना लाई। कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का जिम्मा बूथ पर रहेगा। बूथ के रक्षक त्रिदेव हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed