फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp rashtriya adhyaksh jp nadda hita out at mamata banerjee for OBC reservation to muslims

JP Nadda: 'बंगाल में OBC का आरक्षण छीन देशद्रोही ताकतों को दिया जा रहा बढ़ावा', नड्डा ने किए ये खुलासे

Tue, 13 Jun 2023 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Jun 2023 08:49 PM IST
सार

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या को प्रमाण पत्र देकर जातिगत आरक्षण का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। यह घुसपैठियों को सीधा लाभ देने का गंभीर षड्यंत्र है। 

विज्ञापन
bjp rashtriya adhyaksh jp nadda hita out at  mamata banerjee for OBC reservation to muslims
जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगाल में ओबीसी के कोटे और उनके आरक्षण को ममता सरकार खुलेआम मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा रही हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके जायज हक से वंचित रख रही हैं। ममता सरकार ने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीन कर देशद्रोही ताकतों को बढ़ावा दिया है। यह बात बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कही। नड्डा ने कहा कि यह जानकर हैरानी होगी कि बंगाल में 91.5 फीसदी आरक्षण का लाभ मुस्लिम ओबीसी के लोगों को दिया गया है।

विज्ञापन


अन्य लोगों को उनका हक अभी तक नहीं दिया है। बंगाल में कुल ओबीसी की 179 जातियों को आयोग की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें से 118 मुस्लिम समुदाय की जातियों को इसमें शामिल कर दिया गया है। इस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या को प्रमाण पत्र देकर जातिगत आरक्षण का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। यह घुसपैठियों को सीधा लाभ देने का गंभीर षड्यंत्र है। 2011 से पहले बंगाल में ओबीसी की 108 जातियां शामिल थीं।
विज्ञापन


इनमें से 53 मुस्लिम और 55 हिंदुओं की जातियां थीं। ममता सरकार ने 71 नई जातियों को इस सूची में जोड़ा। इसमें 65 मुस्लिम और केवल 6 हिंदू जातियां हैें। बंगाल की जनसंख्या में 70.5 फीसदी हिंदू है और 27 फीसदी मुस्लिम, पर मुस्लिमों को ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत 91.5 फीसदी का लाभ प्रदान किया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की एक रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि इन विपक्षी दलों के हाथी के दांत हैं जो दिखाने के अलग और खाने के अलग होते हैं। हैरानी का विषय यह है कि बिहार में ओबीसी के भाइयों को प्रमाण पत्र तक नहीं दिए जा रहे हैं। पंजाब में 25 फीसदी ओबीसी का आरक्षण है और लाभ केवल 12 फीसदी ओबीसी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को इन सभी तथ्यों की उचित जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed