फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bjp rashtriya adhyaksh jp nadda chair core group meeting in himachal pradesh

Himachal BJP: सीएम सुक्खू के गृह जिले से भाजपा की चुनावी बैठकों का आगाज, विस चुनावों में हुई थी करारी हार

Tue, 13 Jun 2023 09:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Jun 2023 09:47 AM IST
सार

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पांच सीटों पर भाजपा विधायक हैं। दूसरी तरफ, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में न केवल मुख्यमंत्री सुक्खू, बल्कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायकों की जंबो टीम सामने है।

विज्ञापन
bjp rashtriya adhyaksh jp nadda chair core group meeting in himachal pradesh
हमीरपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र हमीरपुर में सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ने जून की तपती गर्मी में सियासी पारा और चढ़ा दिया है। भाजपा ने कोर ग्रुप की बैठक कर लोकसभा चुनावों की बिसात बिछा दी है। इसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं के कारण जिला मुख्यालय में काफी चहल-पहल रही। छह माह पूर्व विधानसभा चुनावों में हमीरपुर जिले में भाजपा को जिले की पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस करारी हार के साथ संसदीय क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक जमीन व चूलें हिलती नजर आ रही हैं। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पांच सीटों पर भाजपा विधायक हैं। दूसरी तरफ, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में न केवल मुख्यमंत्री सुक्खू, बल्कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायकों की जंबो टीम सामने है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते अगले साल लोकसभा चुनावों में न केवल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की साख भी दांव पर लगने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में हमीरपुर में कोर ग्रुप की बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के रणनीतिकार एवं सिपहसलार रहे डॉ. हर्ष महाजन को पहले भाजपा में शामिल करना और अब ग्रुप में शामिल कर भाजपा ने डॉ. महाजन के राजनीतिक अनुभवों के सहारे मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह जिले में लोकसभा चुनावों में लगातार पांचवीं जीत के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्रियों, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कोर ग्रुप के सदस्य पहुंचे। इससे पूर्व 7 जून 2022 को तत्कालीन जयराम ठाकुर की सरकार में भी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हमीरपुर में हो चुकी है, लेकिन तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में नहीं आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा पहली बार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने हमीरपुर पहुंचे। भाजपा के शीर्ष नेताओं के हमीरपुर पहुंचने से सदस्यों ने लंबी मंत्रणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed