फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp rashtriya adhyaksh Jagat jagat prakash nadda panchayat elected unopposed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गृह पंचायत चुनी गई निर्विरोध

Sat, 02 Jan 2021 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/झंडूता
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/झंडूता Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
bjp rashtriya adhyaksh Jagat jagat prakash nadda panchayat elected unopposed
- फोटो : अमर उजाला

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत विजयपुर को निर्विरोध चुना गया है। इसके प्रधान सतीश कुमार धीमान और उप प्रधान श्याम लाल वैंश चुने गए हैं। इसके लिए जेपी नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा, विधायक जेआर कटवाल और समोह पंचायत के प्रधान ने रणनीति बनाई थी।

विज्ञापन


कटवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता की नवगठित ग्राम पंचायत विजयपुर पहले ग्राम पंचायत समोह का हिस्सा होती थी। इसे पहली बार ही डॉ. मल्लिका नड्डा और ग्राम पंचायत समोह के प्रधान अनिल कुमार के प्रयासों से निर्विरोध चुना जाना संभव हो सका है। यह पंचायत जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत है। उन्होंने इसे निर्विरोध चुनने के विजयपुर पंचायत के निवासियों को बधाई दी है। 
विज्ञापन


कटवाल ने बताया कि प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य को निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने कहा कि 2 लाख रुपये वह भी विशेष प्रोत्साहन के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायत विजयपुर को देंगे। इसके अलावा उनके इलाके में निर्विरोध चुनी जाने वाली अन्य पंचायतों को भी दो-दो लाख रुपये अपनी ओर से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्विरोध प्रतिनिधियों में प्रधान पद के लिए सतीश कुमार धीमान, उपप्रधान श्याम लाल वैंश, वार्ड सदस्य के लिए वार्ड 1 से चमन चौधरी, वार्ड 2 से फुलां देवी, वार्ड 3 से गीता देवी, वार्ड 4 से सपना कुमारी, वार्ड 5 से  सुभाष चंद को चुना गया है। उधर, उपायुक्त रोहित जम्वाल ने पंचायत के निर्विरोध चुने जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed