फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP National President JP Nadda inaugurated and laid the foundation stone of various developmental schemes in

Bilaspur: जेपी नड्डा बोले- दिसंबर में किया जाएगा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का लोकार्पण

Tue, 11 Oct 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Oct 2022 09:34 PM IST
सार

बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडोटोरियम का लोकार्पण करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मत देखो। यह देखो कि आपके बारे में कौन सोच रहा है। कांग्रेस के लोगों से अपील है कि वे देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ आएं। 

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda inaugurated and laid the foundation stone of various developmental schemes in
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रदेश की जनता को दिसंबर में समर्पित कर दिया जाएगा। इसके बनने से गरामोड़ा से बिलासपुर का सफर 15 मिनट का ही रह जाएगा। मैं बंगलूरू जाकर शाम को दिल्ली वापस आ जाता हूं, लेकिन बिलासपुर के विजयपुर से दिल्ली जाने के लिए समय लगता है। जब फोरलेन शुरू होगा तो मैं विजयपुर से भी शाम को दिल्ली वापस जा सकूंगा। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे भाजपा को समझें, संभाले और उसे और ताकत दें। बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडोटोरियम का लोकार्पण करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मत देखो। यह देखो कि आपके बारे में कौन सोच रहा है।

विज्ञापन



कांग्रेस के लोगों से अपील है कि वे देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ आएं। अगर हम सड़कें और यूनिवर्सिटी बनवाते हैं तो उनका लाभ सिर्फ भाजपा को नहीं, कांग्रेस को भी होगा। भाजपा ने सत्ता की संस्कृति बदली है। पहले नेता पांच साल बाद चुनाव के समय लोगों के घरों के पास पानी की सप्लाई डालने के लिए पाइपें फिंकवाते थे और चुनाव के बाद उन्हें उठा लेते थे। लेकिन, भाजपा ने मोदी राज में इस संस्कृति को बदला। आज भाजपा का विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता में आता है और बताता है कि उसने पांच साल में क्या किया। नड्डा ने कहा कि मैं दिल्ली में भी जब बैठता हूं और बात करता हूं तो वहां भी कहता हूं कि मैं जमीन से आया हूं और सब कुछ समझता हूं। कुर्सी हमारा लक्ष्य नहीं है, हम तस्वीर बदलने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed