{"_id":"6465c62bc490045f1c03eba6","slug":"bjp-mla-dr-janak-raj-take-class-students-of-pangi-primary-school-ignorant-about-name-of-country-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: विधायक की क्लास, बच्चे नहीं बता पाए देश का नाम, बोले- मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से करेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: विधायक की क्लास, बच्चे नहीं बता पाए देश का नाम, बोले- मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से करेंगे शिकायत
Thu, 18 May 2023 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 May 2023 12:01 PM IST
सार
विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी चंबा जिले का सबसे दुर्गम क्षेत्र है। ऐसे में यहां प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रकार से पढ़ाई करवाई जाएगी तो आने वाले समय में ये अपना भविष्य किस प्रकार से सुधार पाएंगे।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल पांगी में बच्चों से संवाद करते विधायक डॉ. जनकराज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी की प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चे अपने देश का नाम भी नहीं बता पाए। इसका खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने देश का नाम पूछा तो वे एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। विधायक ने दोबारा पूछा तो बच्चे चुप हो गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अध्यापकों से पूछताछ की और कार्यकर्ताओं से भी इसको लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से करने की बात कही। विधायक ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी जिले का सबसे दुर्गम क्षेत्र है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रकार से पढ़ाई करवाई जाएगी तो आने वाले समय में ये बच्चे अपना भविष्य किस प्रकार से सुधार पाएंगे। इस बात को लेकर उन्होंने गहन चिंता जाहिर की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि वह सुबह की प्रार्थना सभा में रोजाना यह कहते हैं कि भारत हमारा देश है।
विज्ञापन
बावजूद इसके उन्हें अपने देश का नाम पता नहीं है जो चिंता का विषय है। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे सुबह और शाम रोजाना टीवी पर न्यूज चैनल पर खबरें देखें और सुनें। इसके अलावा रोजाना रेडियो पर अपडेट लेते रहें जो भविष्य में उनके लिए काफी फायदेमंद होगा। उन्होंने अध्यापकों को भी समझाया कि वे बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाएं।