फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP Mission 2024: JP Nadda chair BJP Core group meeting in Hamirpur

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक: लोस चुनाव में सुक्खू और मुकेश के प्रभाव, जिताऊ प्रत्याशियों पर चर्चा

Tue, 13 Jun 2023 10:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/नूरपुर (धर्मशाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/नूरपुर (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Jun 2023 10:02 AM IST
सार

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को किस तरह जीतना है, पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में आपसी समन्वय को लेकर भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में रणनीति तैयार की गई।

विज्ञापन
BJP Mission 2024: JP Nadda chair BJP Core group meeting in Hamirpur
जसूर में भाजपा की रैली में जेपी नड्डा गुर्ज उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए। साथ में अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर जिला मुख्यालय में हुई प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और भाजपा के जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई। इस बात पर भी मंथन हुआ कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रभाव प्रदेश और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में क्या रहेगा। वहीं लोकसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों, नाराज कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को मनाने का मुद्दा भी उठा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की।

विज्ञापन


सोमवार रात आठ बजे से रात पौने ग्यारह बजे तक चली। विधानसभा और नगर निगम शिमला के चुनाव में हार की वजह भी तलाशी गई। मंडी लोस सीट से किसे उतारा जाए. इस पर भी मंथन हुआ। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों को किस तरह जीतना है, पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में आपसी समन्वय को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। केंद्र की योजनाओं और वर्तमान सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंवाल, राकेश जंवाल, त्रिलोक कपूर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप, डॉ. हर्ष महाजन, डॉ. राजीव सहजल, विपिन सिंह परमार समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री डाॅ. राजीव सहजल को पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। इस पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर वहां पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं। आप इन्हें कैसे रोक सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अंदर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में विचारधारा की कमी, सत्ता में आने के लिए करती है समझौते : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा के जसूर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस में विचारधारा की कमी है, वह सत्ता में आने के लिए समझौते करती है। भाजपा का हमेशा अपने एजेंडे पर स्टैंड रहा है। वहीं राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कहा कि विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने वाले अपने बयानों के लिए कांग्रेस के युवराज को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

अधिकतर राज्यों में राजनीतिक दल परिवारों की पार्टियां बन गए हैं। कांग्रेस तो मां, बेटा और बेटी की पार्टी बन गई है। कांग्रेस सरकार के समय जमकर भ्रष्टाचार हुआ। हम स्कैम से निकलकर स्कीम में आए। नड्डा सोमवार को कांगड़ा जिला के जसूर में भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर और पालमपुर के कार्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वभर में भारत के नाम का डंका बज रहा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर देश का प्रजातंत्र खतरे में होने की दुहाई देकर देश का अपमान कर रहे हैं।

कांग्रेस ने नफरत का मेगा शापिंग मॉल खोल रहा है। आज भाजपा को अगर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव हासिल हुआ है तो इसके पीछे की वजह वैचारिक निष्ठा भी है। मोदी सरकार में 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। देशभर में भाजपा के कुल 887 जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। नड्डा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माथा भी टेका। 


मोदी को फिर पीएम बनाने के लिए कसें कमर : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद किशन कपूर ने लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed