फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP leader Shanta kumar said want to spent life in serving swami vivekananda Trust hospital

शांता कुमार: अब स्वामी विवेकानंद के चरणों में व्यतीत करना चाहता हूं जीवन

Sun, 14 Nov 2021 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 07:41 PM IST
सार

केंद्रीय विवि के कुलपति डॉ. सतप्रकाश बंसल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ का विमोचन हिंदी व अंग्रेजी में होने के बाद अब पंजाबी में भी किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP leader Shanta kumar said want to spent life in serving swami vivekananda Trust hospital
पालमपुर में शांता कुमार की पुस्तक का विमोचन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि वह अब सक्रिय राजनीति और साहित्य लेखन से हटकर स्वामी विवेकानंद के चरणों में अपना जीवन व्यतीत करना चाहते है। साथ ही विवेकानंद ट्रस्ट में चल रहे विश्रांति का काम, कायाकल्प और विवेकानंद अस्पताल में अपनी सेवा करना चाहते हैं। वह उनकी लिखी पुस्तक ‘लिविंग माई कनविक्शंस’ के विमोचन पर बोल रहे थे।  

विज्ञापन


‘निज पथ का अविचल पंथी’ का हिंदी से अंग्रेजी में हुए अनुवाद के बाद इस पुस्तक का नाम अब ‘लिविंग माई कनविक्शंस’ रखा गया है। इस पुस्तक का विमोचन केंद्रीय विवि के कुलपति डॉ. सत प्रकाश बंसल और अनिल सोनी ने किया। समारोह में कृषि विवि के कुलपति प्रो. एचके चौधरी व पूर्व प्रदेश चुनाव आयुक्त केसी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।  अतिथियों का स्वागत करते हुए शांता ने कहा कि उन्होंने ‘निज पथ का अविचल पंथी’ पुस्तक में आत्मकथा लिखी है।
विज्ञापन


उनकी पत्नी संतोष शैलजा की तमन्ना थी कि इस पुस्तक का अनुवाद अंग्रेजी में भी होना चाहिए और इसका अनुवाद दुबई में रह रही उनकी बेटी इंदु करे। उन्होंने कहा कि भगवान, जनता और उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। यहां तक पार्टी ने उन्हें राष्ट्र संघ में भी बोलने का मौका दिया। उन्हें किसी से कोई गिला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल, विधायक पालमपुर आशीष बुटेल, विधायक मुल्खराज प्रेमी, विधायक रविंद्र धीमान, शहीद सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया, शहीद विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा, विक्रम शर्मा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, एनके आचार्य, डॉ. आशुतोष गुलेरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

‘निज पथ का अविचल पंथी’ अब पंजाबी में होगा विमोचन : डॉ. बंसल
केंद्रीय विवि के कुलपति डॉ. सतप्रकाश बंसल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ का विमोचन हिंदी व अंग्रेजी में होने के बाद अब पंजाबी में भी किया जाएगा। इसका अनुवाद विवि की ओर से पंजाबी में किया जाएगा। इस पुस्तक में कई शोध निकलेंगे। जबकि एक छात्रा इस पर शोध करने वाली है। शांता कुमार की पुस्तक ‘लिविंग माई कनविक्शनस’ के विमोचन के बाद उन्होंने कहा कि शांता कुमार वह नेता हैं कि उन्हें यह पता है कि क्या करना है, कहां जाना है और क्या दिखाना है।

उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने प्रदेश व देश में बड़ा काम किया है। भारत जब भी विश्व गुरु बनेगा, शांता का उसमें जिक्र किया जाएगा। इससे पहले पूर्व चुनाव आयुक्त केसी शर्मा ने कहा कि शांता की लिखी पुस्तक ‘निज पथ का अविचल पंथी’ समाज के लिए जागृत करने वाली है।

कहा कि शांता कुमार एक कड़क फैसले लेने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। वहीं अनिल सोनी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में प्रदेश में दो ही मुख्यमंत्री देखे, जिन्होंने प्रदेश के संसाधनों को पहचाना है। वहीं पुस्तक विमोचन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति और साहित्य लेखन से हटकर स्वामी विवेकानंद के चरणों में रहना चाहते हैं। इस पर मंच से सभी वक्ताओं ने शांता कुमार की बात को काटते हुए कहा कि उन्हें अभी सक्रिय राजनीति और लेखन में काम करना होगा। 


जीवन में दो लोगों से हुआ प्रभावित
कृषि विवि के कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने 20 देशों का दौरा किया है और वहां पर काम भी किया है। लेकिन वह जीवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से ही प्रभावित हुए हैं। मंडी जिला के सुंदरनगर के रहने वाले प्रो. चौधरी ने कहा कि वह बचपन से ही शांता कुमार के प्रशंसक रहे हैं। जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो शांता कुमार मंडी में जहां भी भाषण देने आते थे, वह जरूर वहां पर पहुंच जाते थे। उन्हें हमेशा गुरु माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed