फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Leader Shanta Kumar Comment on Student Death in NIT Hamirpur

Shanta Kumar: एनआईटी प्रकरण से कांप रही लोगों की रूह, सरकार और समाज नींद में

Wed, 01 Nov 2023 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Nov 2023 10:26 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कानून का पालन करवाने के लिए डर की बहुत आवश्यकता है। नशे के प्रकोप के लिए सजा सख्त होनी चाहिए।

विज्ञापन
BJP Leader Shanta Kumar Comment on Student Death in NIT Hamirpur
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में छात्र की मौत के बाद शराब पीकर एक छात्रा के बेसुध होने के समाचार सुनकर हिमाचल के लाखों लोगों की रूह कांप रही होगी। देवभूमि हिमाचल में क्या हो रहा है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि सरकार और समाज सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि नशे के प्रकोप ने पूरे समाज को संक्रमित कर दिया है।

विज्ञापन


वह सरकार और समाज को फिर से सावधान करना चाहते हैं कि कानून और संस्कार दोनों का प्रबंध करना पड़ेगा। कानून का पालन करवाने के लिए डर की बहुत आवश्यकता है। नशे के प्रकोप के लिए सजा सख्त होनी चाहिए। नशा करने वाले ही नहीं, बल्कि नशा सप्लाई करने वाले बड़े लोगों पर सरकार हाथ डाले। इस प्रकार के लोग जनता की नजरों में हैं, जो कोई काम नहीं करते, लेकिन करोड़पति हो गए है।
विज्ञापन


उनमें अधिकतर नशे की सप्लाई करने वाले हैं।  उन्होंने कहा कि केवल कानून से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। नई पीढ़ी को संस्कार देने का प्रबंध भी जल्द करना पड़ेगा। कहा कि इतिहास में पहली बार इतना गंभीर संकट सामने आया है, लेकिन सरकार और समाज कुछ नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed