फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP constitutes election management committee for municipal elections, rajeev bindal appointed solan incharge

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने गठित कीं प्रबंधन समितियां, बिंदल को सोलन का जिम्मा

Sun, 28 Feb 2021 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
BJP constitutes election management committee for municipal elections, rajeev bindal appointed solan incharge
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

पीपीई किट घोटाले में करीबी का नाम आने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से हटे डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश भाजपा ने नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिंदल को नगर निगम सोलन के चुनाव प्रबंधन के लिए गठित समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री एवं कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल को सह प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया को समन्वयक नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि सोलन से इतर मंडी, धर्मशाला व पालमपुर के लिए पार्टी ने कैबिनेट मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देश पर चार नगर निगमों के चुनाव को देखते हुए गठित चुनाव प्रबंधन समितियों में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को नगर निगम पालमपुर के लिए प्रभारी, इंदु गोस्वामी को सह प्रभारी, नगर निगम धर्मशाला में वन मंत्री राकेश पठानिया प्रभारी, सांसद किशन कपूर सह प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र त्रिलोक कपूर को दोनाें नगर निगम की समितियों का समन्वयक लगाया गया है। नगर निगम मंडी के लिए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह प्रभारी, सांसद रामस्वरूप शर्मा सह प्रभारी और महामंत्री एवं प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र राकेश जम्वाल को समन्वयक लगाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए होने लगी रस्साकशी

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी शुरू हो गई है। विरोधी मौका मिलते ही दिल्ली दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कह रहे हैं कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को बदलने की आवश्यकता नहीं है। वीरभद्र सिंह का बयान ऐसे समय पर आया है, जब पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला कसौली में राजनीतिक मामलों, चुनाव समिति और चुनाव समन्वय समिति की बैठक लेने आ रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेता लंबे समय से दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। ये नेता प्रदेशाध्यक्ष पद हासिल करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। किसी न किसी बहाने विरोधी गुट के नेता केंद्रीय केंद्रीय नेताओं के पास शिकायतें लेकर भी जाते रहे हैं। हालांकि, इन नेताओं को ज्यादा वजन नहीं दिया जा रहा है और न ही इन शिकायतों की सुनवाई हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed