{"_id":"657eaf8c3d2f4d651a0c8c7c","slug":"bjp-chief-jp-nadda-take-meeting-of-party-workers-in-kullu-himachal-pradesh-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी, अब हिमाचल की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda: जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी, अब हिमाचल की बारी
Sun, 17 Dec 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:57 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में चौका मारना है, इसके लिए पूरी ताकत लगानी है। कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र सहित चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश में भी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि अब हिमाचल की बारी है और लोकसभा की तैयारी है। हिमाचल में चौका मारना है, इसके लिए पूरी ताकत लगानी है। कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र सहित चारों सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं ने सुनिश्चित बनाया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। अब हिमाचल में जीत का परचम लहराएंगे। वह कुल्लू स्थित गांधीनगर अपने निवास पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने अपनी बुआ को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पिछले दिनों उनकी बुआ का यहां पर निधन हो गया था।
इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव सहित पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की। रविवार सुबह नड्डा दिल्ली लौट गए। भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने कुल्लू स्थित आवास में जाकर भेंट की है।