Bilaspur News: भाजपा ने बिलासपुर में मनाया स्थापना दिवस, अनुराग बोले- एक परिवार तक सीमित है कांग्रेस पार्टी
अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स दिए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक सीमित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला भाजपा की ओर से शनिवार को बिलासपुर भाजपा कार्यालय में आयोजि पार्टी स्थापना दिवस और त्रिदेव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर टिप्स दिए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार तक सीमित है। अनुराग ने कहा कि 2014 से पहले इस पार्टी ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। 2014 के बाद केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य किया। आज भारत स्वयं देश में सुरक्षा उपकरण तैयार कर रहा है। भाजपा देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
दूसरी ओर कांग्रेस ने महिलाओं को गालियां देने का ठेका लेकर रखा है और यह लोग महिला सम्मान की बात करते हैं। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि वह सत्ता में आने के बाद न्याय करेंगे, तो कांग्रेस यह बताए कि 60 साल तक उन्होंने देश में क्या किया। आज कांग्रेस कह रही है कि यदि भाजपा 400 सीटें जीत गई तो संविधान को बदल देगी। खुद कांग्रेस के समय में 62 बार संविधान में बदलाव किए गए हैं। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में पूरे देश के साथ ही बिलासपुर में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिमला देवी, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, स्वदेश ठाकुर और कमल गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस की गारंटियां 10 जन्मों में भी नहीं होंगी पूरी : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। जो गारंटियां उन्होंने दी हैं, वह 10 जन्म तक पूरी नहीं हो सकती हैं। कांग्रेस विधायक 15 महीने में ही सरकार के खिलाफ होकर त्यागपत्र देने लगे हैं। बतौर मुख्य अतिथि झंडूता में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। जयराम ने कहा कि भाजपा की सरकार ने 5 साल में साढ़े 19 हजार करोड़ का कर्ज लिया था, जबकि कांग्रेस सरकार ने मात्र 15 महीनों में 18 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। सुक्खू कहते हैं कि खजाना खाली है तो क्या पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खजाना भरके गए थे। उन्होंने भी प्रदेश पर भारी भरकम कर्जा छोड़ा था। दावा किया कि लोकसभा चुनावों के साथ प्रदेश में 6 विधानसभा उपचुनाव भी जीतेंगे। परिणाम आने पर एक नहीं, दो सरकार बनेंगी। उधर, अभी तक कांग्रेस चारों लोकसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार की तलाश ही कर रही है। पूरी दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। देश की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व छोटे से हिमाचल प्रदेश के पुत्र जगत प्रकाश नड्डा कर रहे हैं। इस अवसर पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, राकेश गौतम, हरदयाल सिंह, शैलजा शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.