फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   birmingham commonwealth games 2022 boxer ashish chaudhary match today

commonwealth games: आशीष की जीत के लिए मां दुर्गा मांग रहीं दुआ, बोलीं- इस बार बेटा सोना ही लाएगा

Fri, 29 Jul 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 29 Jul 2022 06:35 PM IST
सार

आशीष चौधरी ने नौ वर्ष की उम्र में ही हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन लिए थे। वह एमएलएसएम कॉलेज में कोच नरेश ठाकुर के पास कोचिंग लेने जाते थे।

विज्ञापन
birmingham commonwealth games 2022 boxer ashish chaudhary match today
मुक्केबाज आशीष चौधरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को भारत और हिमाचल के लिए बड़ा दिन है। मंडी के सुंदरनगर के मुक्केबाज आज 80 किलो भार में रिंग में उतरेंगे। वह न्यू आइसलैंड के मुक्केबाज से भिडे़ंगे। अब तक आशीष चौधरी अपने सभी मुकाबले 75 किलोग्राम भार वर्ग में ही खेलते रहे हैं, लेकिन इस बार वह 80 किलोग्राम भार वर्ग में खेल रहे हैं। माता दुर्गा देवी ने कहा कि बेटे की जीत के लिए दुआ कर रही हैं। उम्मीद है इस बार बेटा सोना लेकर लौटेगा। 

विज्ञापन


भले ही आशीष चौधरी टोक्यो ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाए, लेकिन वह हौसला नहीं हारे और इस बार कड़ा अभ्यास किया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर भारतीय टीम का हिस्सा बनने का गौरव पाया। आशीष चौधरी ने नौ वर्ष की उम्र में ही हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स पहन लिए थे। 
विज्ञापन


वह एमएलएसएम कॉलेज में कोच नरेश ठाकुर के पास कोचिंग लेने जाते थे। आशीष चौधरी हिमाचल प्रदेश के पहले बॉक्सर हैं, जो ओलंपिक में पहुंचे हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed