फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bird flu: Even after the ban cattle are roaming in Pong lake area, administration has declared red zone

प्रतिबंध के बाद भी पौंग झील क्षेत्र में घूम रहे मवेशी, प्रशासन ने घोषित किया है रेड जोन

Thu, 07 Jan 2021 12:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
bird flu: Even after the ban cattle are roaming in Pong lake area, administration has declared red zone
पौंग झील क्षेत्र में घूम रहे मवेशी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग बांध में प्रवासी परिंदों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद संबंधित क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगाई गई है। बावजूद इसके टैग लगे बेसहारा दुधारू पशु पौंग झील के किनारे खाली क्षेत्र में घूम रहे हैं। इससे बर्ड फ्लू का वायरस पशुओं के जरिये इंसानों में भी फैल सकता है।

विज्ञापन


डीएफओ राहुल रहाणे ने बताया कि पौंग झील क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद चरने के लिए छोड़े जा रहे दुधारू पशुओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी सुरिंद्र राणा ने बताया कि पौंग झील क्षेत्र जहां तक प्रतिबंधित किया गया है, वहां लाल झंडे लगाकर रेड जोन घोषित कर दिया गया है। यदि रेड जोन क्षेत्र में कोई पशु चराने के लिए छोड़ता है तो 50 हजार रुपये जुर्माने और सजा का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


थानों में भेजा अतिरिक्त पुलिस बल
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू फैलने के बाद पुलिस चौकस है। जवाली और देहरा पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीमें पौंग झील के आसपास क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी आज करेंगे पौंग झील का दौरा
डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि बर्ड फ्लू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक 3055 मृतक प्रवासी पक्षियों का आंकड़ा है। पोल्ट्री फार्म में अभी तक वायरस नहीं मिला है। स्थानीय पक्षियों के जालंधर भेजे सैंपल की रिपोर्ट दिन के भीतर आएगी। अभी तक करीब दर्जन स्थानीय कौओं की मौत हुई है, लेकिन इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed