फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bird Flu: Dozens of dead crows found in Paonta Himachal, samples send for investigation

बर्ड फ्लू: हिमाचल के पांवटा और मंडी में मिले मृत कौवे, जांच के लिए जालंधर भेजे सैंपल

Fri, 08 Jan 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu: Dozens of dead crows found in Paonta Himachal, samples send for investigation
पांवटा में मृत मिले कौवे - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की दहशत के बीच पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सिरमौर जिले के पांवटा की भाटावांली ग्राम पंचायत के केदारपुर वार्ड-2 तिब्बती कालोनी के पास 61 मृत कौवे मिले हैं। वहीं, मंडी नगर निगम के सन्यारड़ी वार्ड में 12 जबकि धर्मपुर की लौंगणी पंचायत में 4 मृत कौवे मिले हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीएफओ पांवटा वन विभाग एवं पशुपालन विभागीय की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं। मृत कौवों को दफना दिया गया है। मंडी जिला वन अधिकारी एसएस कश्यप और पशुपालन विभाग के उप निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


बता दें इससे पहले बिलासपुर में एनटीपीसी कोलबांध से सटे जमथल गांव में भी एक नाले में मरे हुए 18 से 20 कौवे मिले  थे। मरे हुए कौवों को दफना दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मरे हुए कौवों की चोंच से झाग निकल रही थी। गौरतलब है कि कांगड़ा के पौंग बांध क्षेत्र में मृत पाए गए पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी जिसके बाद प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed