फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Trucks carrying UltraTech cement stopped in Punjab, concern of Baga operators increased

बिलासपुर: पंजाब में रोके अल्ट्राटेक सीमेंट ढुलाई के ट्रक, बागा के ऑपरेटरों की चिंता बढ़ी

Thu, 14 Sep 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

पंजाब की ट्रक यूनियन उन ट्रनों को रोक रही है जो सीमेंट कंपनी के लिए वापसी में कच्चा माल ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ऑपरेटरों के साथ मारपीट भी की गई है। 

विज्ञापन
Bilaspur: Trucks carrying UltraTech cement stopped in Punjab, concern of Baga operators increased
पंजाब में रोके अल्ट्राटेक सीमेंट ढुलाई के ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट की ढुलाई में लगे ट्रकों को वहां की ट्रक यूनियन वापस आने से रोक रही है। इससे अल्ट्राटेक बागा के ऑपरेटरों के साथ कंपनी प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। पंजाब की ट्रक यूनियन उन ट्रनों को रोक रही है जो सीमेंट कंपनी के लिए वापसी में कच्चा माल ला रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ऑपरेटरों के साथ मारपीट भी की गई है। अल्ट्राटेक ट्रांसपोर्टर समन्वय समिति ने पंजाब में ट्रकों को रोकने का कड़ा विरोध किया है। समिति के सलाहकार दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि अल्ट्राटेक बागा को राख, लाल मिट्टी, लोहा, मिट्टी और कोयला पंजाब से ट्रकों में वापसी पर लाया जाता है। देहनी और किरतपुर यूनियनें कच्चा माल लाने वाले ट्रकों वापसी में रोक रहीं हैं। इतना ही नहीं ट्रक चालकों के साथ मारपीट भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट कारखाने में जिला सोलन और बिलासपुर के 3500 ट्रक कार्य करते हैं। इसमें से 70 फीसदी से ज्यादा ट्रक पंजाब जाते हैं। पंजाब के लिए सीमेंट भी अल्ट्राटेक प्लांट से होकर जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब की यूनियन दावा कर रही हैं कि कच्चा माल ढुलाई उनका हक है। इस विवाद के चलते अब बागा में समय पर कच्चा माल नहीं पहुंच रहा है। अल्ट्राटेक ट्रांसपोर्टर समन्वय समिति ने कहा कि यदि पंजाब में उनकी गाड़ियों को रोका जाता है तो उन्हें भी मजबूरीवश सड़कों पर उतरकर पंजाब की किसी भी गाड़ी को हिमाचल में नहीं आने दिया जाएगा। दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि कच्चा माल न आने से सीमेंट प्लांट बंद हो सकता है। इसमें हिमाचल सरकार के राजस्व को भी घाटा होगा। 3500 ट्रक ऑपरेटर और उनके चालकों की रोजी-रोटी पर भी संकट आ जाएगा। उन्होंने ट्रक यूनियन देहनी और किरतपुर से आग्रह किया है कि उनकी जो मांग है वह सरकार के समक्ष लाकर बातचीत से हल करवाए न कि हिमाचल की गाड़ियों को पंजाब सीमा पर जबरदस्ती रोककर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed