फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: truck operators meeting with ultratech cement plant management

Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटर नहीं रोकेंगे सीमेंट ढुलाई, अल्ट्राटेक प्रबंधन के साथ करेंगे बैठक

Sun, 26 Feb 2023 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Feb 2023 07:40 PM IST
सार

अल्ट्राटेक में अभी तक ऑपरेटरों को मल्टीएक्सल और छोटे ट्रकों का सीमेंट ढुलाई भाड़ा प्रति किलोमीटर प्रति मीट्रिक टन 10.71 रुपये मिल रहा था, लेकिन उसे कम कर अब 9.30 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
Bilaspur News: truck operators meeting with ultratech cement plant management
बागा में बैठक करते ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा 41 पैसे कम करने का ट्रक ऑपरेटरों ने कड़ा विरोध किया है। विरोध में ऑपरेटरों ने गत शनिवार शाम को सीमेंट ढुलाई नहीं की थी। हालांकि रविवार को ढुलाई बहाल कर दी। मांगल परिवहन सहकारी सभा ने कहा कि अभी सीमेंट ढुलाई नहीं रोकेंगे। सोमवार को कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन


अगर उनकी मांगें नहीं मानीं तो अगली रणनीति बनाएंगे। रविवार को सभी सहकारी सभाओं के ऑपरेटरों ने बागा में बैठक कर कंपनी के किराया कम करने के एकतरफा फैसले का विरोध किया। गौर हो कि अल्ट्राटेक में अभी तक ऑपरेटरों को मल्टीएक्सल और छोटे ट्रकों का सीमेंट ढुलाई भाड़ा प्रति किलोमीटर प्रति मीट्रिक टन 10.71 रुपये मिल रहा था, लेकिन उसे कम कर अब 9.30 रुपये कर दिया है। इसमें ऑपरेटरों को 1.41 पैसे का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, छोटी गाड़ी का किराया 10.71 से 10.30 रुपये कर दिया है। बागा में रविवार को अल्ट्राटेक परिवहन सभाएं समन्वय समिति के अध्यक्ष कैप्टन भगत राम की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय किया कि कंपनी ने जो एकतरफा फैसला लिया है, वह ऑपरेटरों को मंजूर नहीं है। समिति के सलाहकार दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि अल्ट्राटेक में अदाणी कंपनी का मॉडल नहीं चल सकता, क्योंकि अल्ट्राटेक में परिस्थितियां अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्राटेक को अपनी नीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि ऑपरेटर फिलहाल सीमेंट ढुलाई बाधित नहीं करेंगे। सोमवार को प्रबंधन के साथ होने वाली बैठक में 23 फरवरी की बैठक के सारे मुद्दे रखेंगे। कंपनी प्रबंधन नहीं माना तो ऑपरेटरों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक बागा में तीन परिवहन सभाओं के 3,500 ट्रक ऑपरेटर सीमेंट ढुलाई करते हैं। कंपनी के इस फैसले ने उनकी कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed