{"_id":"6522a05e6523571aa7033379","slug":"bilaspur-news-sailing-in-gobind-sagar-lake-ten-day-training-camp-started-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में नौकायन की बारीकियां सीखने उतरे युवा, 10 दिवसीय शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में नौकायन की बारीकियां सीखने उतरे युवा, 10 दिवसीय शिविर शुरू
Sun, 08 Oct 2023 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 05:59 PM IST
सार
शिविर के दौरान 10 दिन कैडेट गोबिंद सागर झील में नौकायन करेंगे और साथ में नौकायन की बारीकियां भी सीखेंगे।
विज्ञापन
नौकायन की बारीकियां सीखते कैडेट्स।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीसी नेवल यूनिट बिलासपुर की ओर से रविवार को 10 दिवसीय नौकायान शिविर का शुभारंभ लुहणू मैदान में किया गया। शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से सीनियर डिवीजन के 60 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ एनसीसी नेवल मुख्यालय बिलासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबासिश गूहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिविर के दौरान 10 दिन कैडेट गोबिंद सागर झील में नौकायन करेंगे और साथ में नौकायन की बारीकियां भी सीखेंगे।
विज्ञापन
शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें तीन सेलिंग वोट, दो रेस्क्यू वोट और एक सेफ्टी वोट एक साथ निकली। कैडेटों ने वोट चलाकर औहर तक लगभग 24 किलोमीटर नौकायन की। इस मौके पर मुख्य अनुदेशक भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, विक्रम, जीसीआई अंकिता, एएनओ सब लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद मौजूद रहे।
विज्ञापन