फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Registration for Athletics Practice at Synthetic track Luhnu

Bilaspur News: लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर अब कोई भी युवा कर सकेगा अभ्यास, करवाना होगा पंजीकरण

Sat, 22 Jul 2023 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:36 PM IST
सार

अभी तक सिंथेटिक ट्रैक पर सिर्फ खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति थी। अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ी छात्र पाठशाला के खेल मैदान में अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन
Bilaspur News: Registration for Athletics Practice at Synthetic track Luhnu
बिलासपुर के लुहणू स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के लुहणू सिंथेटिक ट्रैक पर अब कोई भी युवा अभ्यास कर सकता है। खेल विभाग ने युवाओं को एथलेटिक्स में आगे बढ़ने के लिए मौका दिया है। विभाग ने युवाओं के लिए पंजीकरण योजना शुरू की है। पंजीकरण कराकर युवा अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर सकते हैं। अब तक 20 युवा अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन


ट्रैक पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के तीन कोच प्रशिक्षण दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कोच तरुण शाह खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, वरिष्ठ राष्ट्रीय कोच भागीरथ और राष्ट्रीय कोच संदीप शर्मा राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में कार्यरत है। कोच खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों के साथ बाहर से आने वाले युवाओं को भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन


अभी छात्रावासों के खिलाड़ियों को ही अभ्यास की अनुमति 
अभी तक सिंथेटिक ट्रैक पर सिर्फ खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति थी। अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ी छात्र पाठशाला के खेल मैदान में अभ्यास करते हैं। सुविधाओं के अभाव में अभ्यास कर रहे खिलाड़ी स्पर्धा में पिछड़ जाते हैं। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने ऐसे एथलेटिक्स खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनके ही प्रयासों से पंजीकरण योजना शुरू हुई है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिले में एथेलिटिक्स को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक सभी खिलाड़ियों के लिए खोला गया है। जिले के बच्चों और युवाओं के पास भी आगे बढ़ने का सुनहरा मौका होगा। विभाग का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उच्च स्तरीय खेल सुविधा उपलब्घ कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed